सोने की कीमत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत बिजनेस डेस्क: शेयर बाजार में पिछले कई हफ्तों में उथल-पुथल मची हुई है, लेकिन सोमवार (5 मई 2025) को सोने में निवेश करने वालों के लिए फायदेमंद रहा। सोमवार को सोने के दाम में 1,328 की बढ़त देखी गई। बाजार बंद होने से पहले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 95,282 रूपये पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 93,954 रूपये थी।
पिछले महीने 22 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद शेयर बाजार के साथ सोना भी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। ट्रंप की घोषणा से पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
सोने की कीमत में जहां 1,328 की बढ़त देखी गई वहीं चांदी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 25 रुपये गिरकर 94,100 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 94,125 रुपये प्रति किलो था। इससे पहले सोने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का और 28 मार्च को चांदी 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इस साल 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 19,120 रुपए तक महंगा हो चुका है। साल की शुरुआत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए था जो अब बढ़कर 95,282 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,083 रुपए बढ़कर 94,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
एयरटेल बिजनेस ने उद्यमियों के लिए की ‘बीएनडी’ सेवा की शुरुआत
देश के प्रमुख 4 महानगरों दिल्ली,मुंबई,कोलकाता और चेन्नई की बात करें तो…
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,880 रुपए है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।
कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,730 रुपए है।
चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।
भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,780 रुपए है।
हैदराबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730रुपए है।
नागपुर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।