वसंत पंचमी पर लौटी सोने-चांदी में चमक, सिल्वर 8520 तो 1860 रूपए महंगा हुआ गोल्ड, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में 23 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही। MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों बढ़े, प्रमुख शहरों में सोने के भाव भी ऊंचे रहे।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate 23 Jan: शुक्रवार (23 जनवरी) को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,58,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,341 रुपये पर बंद हुआ था।
23 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे 5 फरवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,065 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 1,995 रुपये की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में यह 1,59,226 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया।
चांदी ने भी की दमदार वापसी
सिल्वर में भी तेजी रही। MCX पर 5 मार्च, 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर का दाम 3,34,835 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 8,000 रुपये ऊपर है। शुरुआती कारोबार में सिल्वर 3,39,927 रुपये तक पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए आज का ताजा भाव
Bengal Raid: पश्चिम बंगाल में 28 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, कारोबारी तुलु मंडल का घर सील
महंगा हुआ सोना तो घटी मांग, अप्रैल-जून तिमाही में 6% कम हुई खरीद, फिर भी भारतीयों ने खर्च किए ₹1.98 लाख करोड़
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,59,860 | 1,46,550 | 1,19,930 |
| मुंबई | 1,59,710 | 1,46,400 | 1,19,780 |
| चेन्नई | 1,59,820 | 1,46,500 | 1,22,200 |
| कोलकाता | 1,59,710 | 1,46,400 | 1,19,780 |
| अहमदाबाद | 1,59,760 | 1,46,450 | 1,19,830 |
| लखनऊ | 1,59,860 | 1,46,550 | 1,19,930 |
| पटना | 1,59,760 | 1,46,450 | 1,19,830 |
| हैदराबाद | 1,59,710 | 1,46,400 | 1,19,780 |
यह भी पढ़ें: Share Market की सधी शुरुआत: सेंसेक्स 82335 और निफ्टी 25344 पर खुला, वैश्विक संकेतों से बढ़त
गिरावट के बाद कैसे आई तेजी?
हाल ही में सोना-चांदी की कीमत में एक दिन की गिरावट भी देखी गई थी। इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ग्रीनलैंड और यूरोपीय देशों पर टैरिफ के मामले में नरम रुख अपनाना था, जिससे निवेशक जोखिम लेने लगे और सुरक्षित निवेश की मांग घट गई। लेकिन अब मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, कमजोर डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोना और चांदी फिर से ऊंचाई पर लौट आए हैं।
