Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोना या शेयर बाजार, अधिक मुनाफे के लिए बेहतर कौन; यहां देखें 10 सालों का रिकॉर्ड

Gold vs Share Market: विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक संघर्ष और ट्रेड वॉर के चलते लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं। फिलहाल सोने में बहुत बड़ी गिरावट की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 23, 2025 | 01:28 PM

(कॉन्सेप्ट फोटो/नवभारत लाइव डॉट कॉम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold vs Share Market Return: घरेलू सर्राफा बाजार के आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले कुछ समय के दौरान सोना का भाव काफी तेजी से ऊपर की ओर चढ़ा है। सोने की कीमतों में लगातार बनी तेजी को देखते हुए निवेशक अब गोल्ड को निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शेयर मार्केट और सोना को लेकर काफी कंफ्यूजन में हैं और उनके मन में सवाल है कि इन दोनों में सबसे अधिक रिटर्न कहां से मिलेगा। आइए आंकड़ों के जरिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं।

स्टॉकिस्ट की मजबूत खरीदारी के कारण मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,000 रुपये बढ़कर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत चार हफ्ते पहले हाई लेवल 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे पहले,19 जून को सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को छुआ था।

2015 से 2025 तक सोने में 200% का रिटर्न

विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि वैश्विक संघर्ष और ट्रेड वॉर के चलते लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीद रहे हैं। फिलहाल सोने में बहुत बड़ी गिरावट आने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मई 2019 से जून 2025 तक भारत में सोने की कीमत 30,000 रुपये बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। अगर इस अवधी के दौरान हुई बढ़ोतरी को देखें तो यह 200 प्रतिशत से अधिक का उछाल है। वहीं शेयर मार्केट की बात करें तो इस समय के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 लगभग 120 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी

2015 से लेकर अब तक सोने का अधिकांश वर्षों में सेंसेक्स और निफ्टी-50 दोनों से अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसकी मुख्य वजह लगातार दुनिया में बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता, मॉनेटरी अनस्टेबिलिटी, निवेशकों की मजबूत डिमांड है। विशेषज्ञ संभावित मुनाफावसूली और शॉर्ट टर्म सुधारों के बावजूद, गिरावट पर सोने की खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं।

निफ्टी-सेंसेक्स के मुकाबले गोल्ड का प्रदर्शन

वर्ष निफ्टी बीएसई सेंसेक्स एमसीएस गोल्ड
2015 -4.06 -5.03 -6.75
2016 3.01 1.95 11.35
2017 28.65 27.91 5.11
2018 3.15 5.91 7.91
2019 12.02 14.38 23.79
2020 14.90 15.75 27.97
2021 24.12 21.99 -4.21
2022 4.33 4.44 13.90
2023 20.03 18.74 15.37
2024 8.80 8.17 20.61
2025 6.12 5.20 30.40

(साल 2015 से लेकर अब तक सोने और शेयरों के मुनाफे) 

सोने में तेजी के कई कारण

फाइनेंशियल अनस्टेबिलिटी, हाई इन्फ्लेशन और दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध की स्थिति के बीच सोना निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। पिछले छह साल में कई ऐसे कारण सामने आए जिनमें कोविड-19 महामारी, यूक्रेन-रूस वॉर, लगातार बढ़ती महंगी ग्लोबल इकोनॉमिक की स्लो ग्रोथ और आक्रमक केंद्रीय बैंक खरीद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Paytm के शेयर पर आज निवेशकों की नजर, पहली तिमाही में कंपनी को हुआ बड़ा मुनाफा

दूसरी छमाही में भी तेजी की संभावना

जानकारों का मानना है कि इस साल की पहली छमाही में मजबूत रिटर्न के बाद सोना दूसरी छमाही में भी तेजी जारी रखने की अच्छी स्थिति में है। हालांकि हाई लेवल पर डिमांड बढ़ने के बाद सुस्ती के कारण, नई तेजी शुरू होने से पहले सोने में कुछ मुनाफा वसूरी देखने को मिल सकती है, इसलिए, गिरावट के समय गोल्ड की खरीदारी रणनीतिक रूप से समझदारी भरा कदम होगा।

Gold or stock market which is better for profit know the record of 10 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 01:28 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.