ऑल टाइम हाई के करीब सोना, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; देखें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: देश के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को भी इन धातुओं के रेट में बदलाव हुआ है, जिससे चांदी हाई लेवल पर पहुंच गया।
Gold And Silver
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, (22 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा अपडेट के मुताबिक, सोना अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया। 24 कैरेट सोने का भाव 467 रुपये की बढ़त के साथ 99,363 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इससे पहले इसका भाव 98,896 रुपये रहा था। वहीं, सोने की अब तक की सबसे बड़ी उछाल की बात करें तो यह 8 जून को 99,454 रुपये का ऑल टाइम दर्ज किया था।

सोने से इतर चांदी की बात करें तो इसके भाव में लगातार इजाफा देखने को मिल रही है। मंगलवार को चांदी 787 रुपये की छलांग लगाकर 1,14,252 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले सोमवार को चांदी 1,13,465 रुपये पर रही थी।

देश के 4 महानगरों का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,440 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 93,000 रुपये के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सोने की भाव की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,290 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,850 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,290 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 92,850 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,290 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,850 पर कारोबार कर रहा है।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,01,440 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,01,290 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,01,290 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,01,290 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com