Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स

Gold-Silve Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर 5,046.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 15, 2026 | 05:20 PM

सोने-चांदी का उछला भाव, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव डॉट कॉम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है। इस दौरान सोने का दाम करीब 700 रुपए बढ़ गया है, जबकि चांदी करीब 2,500 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते हफ्ते इसी दिन 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

समीक्षा अवधि के दौरान 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी की कीमतों का हाल

दूसरी तरफ चांदी की कीमत एक हफ्ते में 2,496 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गई है, जिसका दाम बीते हफ्ते इसी दिन 2,44,929 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 11 फरवरी को 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ।

सम्बंधित ख़बरें

दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?

TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान

Share Market Outlook: बंपर तेजी या फिर गिरावट, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

SIP Myths: सिर्फ SIP शुरू करना काफी नहीं, फाइनेंशियल प्लानिंग के ये मिथक कर सकते हैं आपको कंगाल

वहीं, न्यूनतम भाव 13 फरवरी को 1,52,751 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा। चांदी ने 11 फरवरी को 2,66,449 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 13 फरवरी को 2,42,433 रुपए प्रति किलो का देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर 5,046.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 77.96 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। सोने और चांदी में बड़ी तेजी के बाद के बाद मामूली बदलाव कीमतों में स्थिरता संकेत है। बीते एक साल में सोने ने 70 प्रतिशत से ज्यादा और चांदी ने 140 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

सप्ताह के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले स्तर के करीब ही बने रहे, वहीं चांदी की कीमतों में औद्योगिक मांग के आधार पर छिटपुट बदलाव दर्ज किए गए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक कोई बड़ी वैश्विक घटना या नीतिगत बदलाव नहीं होता, तब तक कीमती धातुओं की चाल इसी तरह सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

Gold and silver trade mixed this week with little change in prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2026 | 05:20 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold Price
  • Gold-Silver Rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.