Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगा हुआ सोना, चांदी में भी तेज रफ्तार, देखें आज का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Update: मंगलवार के दिन सोने की कीमतों में बदलाव देखने के लिए मिला है। जो सोना पिछले 4 दिनों से लगातार सस्ता हो रहा था, वो आज 500 रुपये की बढ़त के साथ महंगा हो गया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 10, 2025 | 06:22 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : पिछले 4 दिनों से सोने की कीमते गिरने के बाद मंगलवार को इसमें बढ़त देखने के लिए मिली है। स्टॉकिस्टों की लिवाली के चलते देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में गोल्ड रेट में 550 रुपये की बढ़त हुई है। इस बढ़त के साथ गोल्ड का रेट 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का रेट 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई था।

सर्राफा संघ ने जानकारी दी है कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 500 रुपये बढ़कर सभी टैक्स के साथ 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। साथ ही, सिल्वर का रेट मंगलवार को लगातार तीसरे सेशन में भी सभी टैक्स के साथ 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहले की ही तरह रहा हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

E100 Fuel: भारत में पेट्रोल का विकल्प तैयार, E100 Fuel को मिली वाहन ईंधन के तौर पर कानूनी मंजूरी

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी

इस बीच, इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर गोल्ड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,325.09 डॉलर प्रति औंस रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा है कि ट्रेड वॉर के फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ने के कारण गोल्ड ने कल के नुकसान को उलट दिया और मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया से इंपोर्टेड गुड्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना के ऐलान के बाद बाजार की धारणा बदली है।

उन्होंने कहा है कि ये फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी में सुधार की व्यापक पहल को दर्शाता है, जिसने बाजारों में लगातार अनिश्चितता पैदा की है। ऐसे में सिक्योर इंवेस्टमेंट वाली असेट्स गोल्ड के लिए माहौल अनुकूल हो जाता है।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि इंवेस्टर्स अमेरिकी ट्रेड वार्ता, फेडरल रिजर्व की टिप्पणी और इंफ्लेशन के ताजा आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे, जिससे गोल्ड की आगे की चाल तय होगी।

सोना 4 दिनों की गिरावट के बाद फिर महंगा, चांदी में भी बढ़त जारी; देखें ताजा रेट 

एंजेल वन के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक तेजस शिग्रेकर के अनुसार, गोल्ड एक महत्वपूर्ण हेज वाली असेट बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि जून से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे ग्राहकों के लिए गोल्ड की डिमांड बढ़ गई है। खासकर चीन और भारत जैसे विकासशील देशों सहित विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक की खरीद के कारण भी लॉन्ग टर्म डिमांड बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक अस्थायी विराम के बाद, ईटीएफ प्रवाह फिर से शुरू हो गया है, और आभूषण बाजारों में मजबूत हाजिर मांग जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gold and silver rate update for 8 july 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 06:12 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.