500 रुपये महंगा हुआ सोना, सिल्वर रेट अब भी बरकरार
आज सोने की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि सिल्वर के रेट में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं आया है ये आज भी स्थिर रहे हैं। आज गोल्ड रेट में 500 रुपये की बढ़त देखी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सोना और चांदी ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में उछाल आया है। बुधवार के दिन सोने का दाम 500 रुपये तक महंगा हो गया है और 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अमेरिकी टैरिफ को लेकर नई टेंशन के बीच में भारी ग्लोबल खरीद होने के कारण गोल्ड रेट में ये तेजी देखी गई है।
पिछले सत्र में मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये बढ़कर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। दो लगातार सत्रों में सोने में 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड रेट 450 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले ट्रेड सेशन में यह 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
नुवामा प्रोफेशनल क्लाइंट्स ग्रुप के एफएक्स एवं जिंस प्रमुख, अभिलाष कोइकरा ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हाल ही में जून के हाई लेवल से गिरावट के साथ ईरान-इजराइल सीजफायर के बाद भू-राजनीतिक रिस्क में कमी आयी है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
उन्होंने कहा है कि सेंट्रल बैंकों ने जून में 50 टन से ज्यादा सोना खरीदा, जिसका नेतृत्व चीन और तुर्की ने किया, जबकि खासकर यूरोप में ट्रेड टेंशन के बीच, गोल्ड ईटीएफ में नए सिरे से निवेश देखा गया। हालांकि, बुधवार को सिल्वर का रेट 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और एक्सपेंस विधेयक के राजकोषीय निहितार्थों को लेकर चिंताओं के बीच सिक्योर इंवेस्टमेंट की डिमांड से सोने में तेजी आयी है।
ग्लोबल मार्केट्स में हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,342.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा है कि नए ट्रेड टेंशन के बीच सोना 3,350 डॉलर के स्तर के आसपास स्थिर बना हुआ है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे व्यापार भागीदारों पर रेसीप्रोकल टैरिफ के लिए नौ जुलाई की टाइमलिमिट को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहे हैं और इसमें देरी नहीं करेंगे।
शेयर बाजार पर लगा रेड अलर्ट, सेंसेक्स और निफ्टी ने बदली चाल
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशक अमेरिकी श्रम आंकड़ों का इंतजार करेंगे, एडीपी रोजगार रिपोर्ट दिन के जवाब में और नॉन एग्री पेरोल और बेरोजगारी दर के आंकड़े गुरुवार को आएंगे। मेहता ने कहा कि ये आंकड़े अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले कदम के बारे में संकेत देंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
