Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 दिनों की गिरावट के बाद अब उछला सोने का दाम, चांदी की कीमतों में आया उछाल

Gold Silver Rate: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने के लिए मिली हैं। आज गोल्ड और सिल्वर रेट में लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद उछाल आया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 18, 2025 | 07:48 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold And Silver Rate Update: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बहुत बड़ा बदलाव देखने के लिए मिला है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के दिन लगातार 3 दिनों से चलने वाली गिरावट को बढ़त में बदल दिया है।

आज 24 कैरेट के गोल्ड के रेट में 750 रुपये से ज्यादा की बढ़त देखने के लिए मिलती है। साथ ही सिल्वर के रेट में भी एक बार फिर से उछाल आया है। इस उछाल के साथ अब चांदी की कीमत आज 1,12,000 रुपये के पार हो गई है। हालांकि इससे पहले लगातार 3 दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिल रही थी।

आज का गोल्ड और सिल्वर रेट

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट के सोने की कीमत 790 रुपए बढ़कर 98,243 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पिछले गुरुवार को 97,453 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट बढ़कर 89,991 रुपये हो गया है, जो कि पहले 89,267 रुपये प्रति 10 ग्राम था। साथ ही, 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट बढ़कर 73,682 रुपये हो गया है, जो कि पहले 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आपको बता दें कि आईबीजेए की ओर से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को दिन में 2 बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी! युद्ध के बीच ₹951 गिरा गोल्ड, ₹904 रूपए सस्ती हुई चांदी

1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन

पर्सनल लोन से सस्ता है गोल्ड लोन! लेकिन एक छोटी सी चूक से जा सकता है आपका सोना, जानें फायदे और नुकसान

मिडिल ईस्ट युद्ध की आग में झुलसा दलाल स्ट्रीट! टॉप 10 में से 7 दिग्गज कंपनियों के ₹1.75 लाख करोड़ स्वाहा

फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमत

गोल्ड के साथ सिल्वर की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। सिल्वर का रेट 1,12,700 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,11,000 रुपये प्रति किलो था। सिल्वर के रेट में 1700 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले चांदी ने पिछले सोमवार को अपना ऑल टाइम हाई 1,13,867 छुआ था। फ्यूचर मार्केट में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट में भी बढ़त दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- सोने की कीमतों में फिर आई उछाल, चांदी का भी बढ़ा भाव; देखें आज का लेटेस्ट प्राइस

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.57 प्रतिशत बढ़कर 98,030 रुपये और सिल्वर के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 परसेंट बढ़कर 1,13,387 रुपये थी। इंटरनेशनल लेवल पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.46 प्रतिशत बढ़कर 3,360.80 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 1.09 प्रतिशत बढ़कर 38.72 डॉलर प्रति औंस पर थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Gold and silver rate update for 18 july 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 07:48 PM

Topics:  

  • Business News
  • Gold
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.