Gold-Silver Rate: जिसका डर था वही हुआ! गिरावट के बाद सोने-चांदी ने लगाई ऐसी छलांग, कि मच गया हाहाकार

Gold And Silver Price: पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। अगर आप भी खरीदारी का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देख लीजिए ताजा भाव।
Gold And Silver Price Today 10th November
सोने की जेवरात, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार, 10 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,987 रुपये की तेज बढ़ोतरी के साथ 1,22,087 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते कारोबारी सत्र यानी की शुक्रवार  को यह 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था।

सोने से इतर चांदी की कीमतों में भी आज तेज उछाल देखी जा रही है। यह 2,700 रुपये बढ़कर 1,50,975 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,48,275 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपये और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,23,370
जयपुर ₹1,23,370
लखनऊ ₹1,23,370
पटना ₹1,23,270
अहमदाबाद ₹1,23,270
भोपाल ₹1,23,270
मुंबई ₹1,23,220
कोलकाता ₹1,23,220
रायपुर ₹1,23,220
चेन्नई ₹1,24,480

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की मांग रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com