Gold-Silver Rate: गिरावट के बाद फिर उठने लगा सोना, चांदी में भी आया उछाल; देख लें आज का ताजा भाव

Gold And Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार में इन कीमती धातुओं का भाव बदला है। खरीदारी से पहले देख लें नया रेट।
Gold And Silver Price Update 3rd November
सोने और चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार, 3 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रिकॉर्ड की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 343 रुपये की तेजी के साथ 1,21,113 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव 1,20,770 रुपे प्रति 10 ग्राम रहा था।

सोने से इतर चांदी की कीमतों की बात करें तो आज यह 535 रुपये की उछाल के साथ 1,49,660 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इससे पहले सिल्वर का भाव 1,49,125 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,23,820 ₹1,13,000
मुंबई ₹1,23,170 ₹1,12,450
दिल्ली ₹1,23,320 ₹1,12,600
कोलकाता ₹1,23,170 ₹1,12,450
बैंगलोर ₹1,23,680 ₹1,12,450
हैदराबाद ₹1,23,680 ₹1,12,450
केरल ₹1,23,680 ₹1,12,450
पुणे ₹1,23,480 ₹1,12,450
अहमदाबाद ₹1,23,730 ₹1,12,500

क्यों घट रहा है सोने-चांदी का भाव?

हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी त्योहारी मौसम, निवेशकों की बढ़ी हुई मांग और वैश्विक बाजार की अस्थिरता की वजह से बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। कुल मिलाकर डॉलर की मजबूती, मंहगाई के असर और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना-चांदी के बाजार में हल्का दबाव महसूस किया गया।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की मांग रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com