Gold-Silver Rate: लंबी छलांग के बाद मुंह के बल गिरा सोना, चांदी भी हुई कमजोर; ये रहा आज का ताजा भाव

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई थी। हालांकि, आज गुरुवार, 30 अक्टूबर को गोल्ड के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
Gold And Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव, (कॉन्सेप्ट फोटो
Updated on

Gold And Silver Price Update Today: घरेलू सर्राफा बाजार में बीते दिन यानी की बुधवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई थी। हालांकि, आज गुरुवार, 30 अक्टूबर को गोल्ड के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा चांदी के रेट में भी सुस्ती नजर आ रही है, जो कि कल तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। आज सुबह 10 बजे के करीभ सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की नरमी रही। वहीं, चांदी में 200 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा गिरावट आई।

सुबह 10.29 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 10 ग्राम सोने का भाव 120,295 रुपये चल रहा है, जो कि पिछले भाव से सोने में 371 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट को दर्शाता है। सोने ने अब तक 118,665 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,666 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आज कितनी हैं चांदी का भाव?

सोने से इतर चांदी की बात करें तो आज सुबह 10.31 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 145,585 रुपये चल रहा है। चांदी में 496 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 144,402 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 1,46,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी का भाव

शहर सोने का भाव (₹/10 ग्राम) चांदी की कीमत (₹/किग्रा)
पटना ₹1,20,000 ₹1,45,330
जयपुर ₹1,20,050 ₹1,45,390
कानपुर ₹1,20,100 ₹1,45,450
लखनऊ ₹1,20,100 ₹1,45,450
भोपाल ₹1,20,190 ₹1,45,570
इंदौर ₹1,20,190 ₹1,45,570
चंडीगढ़ ₹1,19,960 ₹1,45,190
रायपुर ₹1,19,910 ₹1,45,130

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com