-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Price Update Today 29th August Silver Rise By Rs 882
सोना-चांदी के बीच महंगाई की रेस, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव; आम आदमी की खरीद से हुआ दूर!
- Written By: मनोज आर्या
Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन के बीच मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से ये महंगे धातुओं ने ऑलटाइम हाई को छुआ है। देखिए आज का ताजा रेट।

सोना और चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold And Silver Price Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बदलाव देखी गई है। लगातार दूसरे दिन दोनों महंगे धातु ऑल टाईम हाई पर रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 882 रुपये की उछाल के साथ 1,02,388 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते दिन गुरुवार को गोल्ड 1,01,506 रुपये का हाई बनाया था।
सोने की इतर चांदी की कीमत की बात करें तो आज यह 462 रुपये महंगा होकर 1,17,572 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ अपने नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले बीते दिन यानी की गुरुवार को यह 1,17,110 रुपये के साथ नया हाई लेवल दर्ज किया था। पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में ऑल टाइम हाई दर्ज की गई है।
देश के 4 महानगरों में सोने का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,03,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 94,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,03,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,310 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो शुक्रवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,03,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हुए बदलाव, जानें आज का ताजा भाव
| शहर | कैरेट | वजन | भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 24 | 10 ग्राम | 1,03,460 रुपये |
| मुंबई | 24 | 10 ग्राम | 1,03,310 रुपये |
| कोलकाता | 24 | 10 ग्राम | 1,03,310 रुपये |
| चेन्नई | 24 | 10 ग्राम | 1,03,310 रुपये |
(सोर्स- IBJA)
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप का टूटा घमंड! भारतीय इकोनॉमी पर टैरिफ धमकियों का नहीं हुआ असर; 7.8% की दर से दौड़ रही जीडीपी
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।
Gold and silver price update today 29th august silver rise by rs 882
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














