Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड लेवल से औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी का भी उतरा भाव; ये रहा आज का रेट

Gol And Silver Rate: घरेलू सर्राफा में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले महंगे धातुओं के रेट में कटौती खरीदारों के लिए राहत की खबर है।
Gold And Silver Rate 17th September
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Gold And Silver Price In India: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार, 17 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 898 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,971 रुपये पर आ चुका है। इससे पहले मंगलवार को यह 1,10,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है।

सोने से इतर चांदी की बात करें तो आज बुधवार को यह 2,587 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,26,713 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को यह सफेद किमती धातु 1,29,300 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका। ये भाव चांदी के अब तक का उच्चतम स्तर है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने का भाव

शहर कैरेट रेट (प्रति-10 ग्राम)
दिल्ली 24 कैरेट 1,11,860 रुपये
मुंबई 24 कैरेट 1,11,710 रुपये
कोलकाता 24 कैरेट 1,11,710 रुपये
चेन्नई 24 कैरेट 1,12,040 रुपये
पटना 24 कैरेट 1,11,760 रुपये
रायपुर 24 कैरेट 1,11,710 रुपये
भोपाल  24 कैरेट 1,11,760 रुपये
अहमदाबाद  24 कैरेट 1,11,760 रुपये
जयपुर  24 कैरेट 1,11,860 रुपये
लखनऊ  24 कैरेट 1,11,860 रुपये

(सोर्स-IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com