सोने में लगातार गिरावट जारी, चांदी का भी गिरा भाव; देखें अपने शहर का रेट
Gold-Silver Rate: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 130 रुपये गिरकर 97,370 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते दिन यह 97,500 पर रहा था।
- Written By: मनोज आर्या
सोना-चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वरी)
Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, (17 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतो में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 130 रुपये गिरकर 97,370 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते दिन यह 97,500 पर रहा था। वहीं, चांदी की बात करें तो यह 263 रुपये घटकर 1,10,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 1,11,200 रुपये पर थी। 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 का अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था, जबकि इससे पहले 8 जून को सोने ने 99,454 रुपये के साथ ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 99,480 रुपये रही और 22 कैरेट सोने का भाव 91,150 रुपये रहा। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 99,330 रुपये और 22 कैरेट सोने का दाम 91,050 रुपये रहा। कोलकाता की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने 99,330 रुपये के भाव से बिका और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,050 रुपये रही। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,330 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,050 रुपये रही।
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
BYJU’S के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर में जेल, 22 बिलियन डॉलर से दिवालियापन तक का सफर, जानें पूरा मामला
Gold-Silver Rate Today: चांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ताजा रेट
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: थोक महंगाई में बड़ी गिरावट, 20 महीनें के निचले स्तर पर WPI; आम जनता पर क्या असर
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।
