Gold-Silver Rate: इस हफ्ते ₹919 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में बढ़त जारी; देखें ताजा भाव

Gold-Silver Rate: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार, 14 अगस्त को सोने और चांदी के भाव में कमी आई रही। 24 कैरेट सोना का दाम 74 रुपये गिरकर 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
Gold And Silver Price Update
सोना और चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Gold And Silver Price Update: घरेलू सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, इस सप्ताह के कारोबार के बाद 24 कैरेट गोल्ड का भाव 919 रुपये गिरकर 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी की शुक्रवार को यह 1,00,942 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

सोने की इतर चांदी की बात करें तो यह एक सप्ताह के अंदर 201 रुपये बढ़कर 1,14,933 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 8 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत 1,14,732 रुपये थी। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपये और जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस हफ्ते कितना सस्ता हुआ सोना?

  • 08 अगस्त- 1,00,942 रुपये
  • 11 अगस्त- 99,957 रुपये
  • 12 अगस्त- 99,670 रुपये
  • 13 अगस्त- 1,00,097 रुपये
  • 14 अगस्त- 1,00,023 रुपये

इस हफ्ते चांदी का भाव

  • 08 अगस्त- 1,14,732 रुपये
  • 11 अगस्त- 1,13,501 रुपये
  • 12 अगस्त- 1,13,313 रुपये
  • 13 अगस्त- 1,15,275 रुपये
  • 14 अगस्त- 1,14,933 रुपये

गुरुवार को गिरा था सोने-चांदी का भाव

बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार, 14 अगस्त को सोने और चांदी के भाव में कमी आई रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 74 रुपये गिरकर 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1,00,097 रुपये पर रहा था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी की कीमत गुरुवार को 342 रुपए कम होकर 1,14,933 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,15,275 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com