GST रेट में कटौती के बाद सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई गिरावट: देखें आजा का ताजा भाव

Gold-Siver Rate: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
Gold And Silver Rate
सोने-चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 4 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखी है। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले का सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। बैठक में टैक्स कटौती को लेकर लिए गए फैसले के बाद देशभर में गोल्ड का भाव गिरा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में GST स्लैब- 5%, 12%, 18%, 28%) को घटाकर 5% और 18% कर दिया गया है। हालांकि, इस सुधार का सोने पर लगने वाले टैक्स में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी सोने पर 3% GST और मेकिंग चार्ज पर 5% GST ही लिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट क्या है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 97,410 रुपये 1,06,250 रुपये
जयपुर 97,410 रुपये 1,06,250 रुपये
पटना 97,260  रुपये 1,06,100 रुपये
कोलकाता 97,260 रुपये 1,06,100 रुपये
अहमदाबाद 97,300 रुपये 1,06,140 रुपये
मुंबई 97,260 रुपये 1,06,100 रुपये
हैदराबाद 97,260 रुपये 1,06,100 रुपये
चेन्नई 97,260 रुपये 1,06,100 रुपये
बेंगलुरु 97,260 रुपये 1,06,100 रुपये

(सोर्स- IBJA)

आज चांदी का भाव क्या रहा?

सोने के मुकाबले चांदी के दामों में भी 1% से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी आज 124080 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि कल चांदी MCX पर 125872 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com