-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Foxconn Pulls Out Of Semiconductor Joint Venture With Vedanta In India
भारत के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को बड़ा झटका, फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ साझेदारी तोड़ने का किया ऐलान
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: फॉक्सकॉन (Foxconn) ने भारत में वेदांता (Vedanta) के साथ सेमीकंडक्टर संयुक्त उपक्रम (Semiconductor Plant) से हटने का फैसला किया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) ने कहा कि वह सेमीकंडक्टर उद्यम से फॉक्सकॉन का नाम हटाने का प्रयास कर रही है।
कंपनी ने कहा, ‘‘फॉक्सकॉन का इस इकाई के साथ कोई संबंध नहीं है। मूल नाम बनाए रखने से भविष्य के अंशधारकों के लिए असमंसज की स्थिति पैदा होगी।” ठेके पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने पिछले साल वेदांता के साथ मिलकर गुजरात में सेमीकंडक्टर बनाने और डिस्प्ले उत्पादन संयंत्र लगाने का करार किया था। इसमें करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाना था।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Vedanta Plant Blast: वेदांता के मालिक का छलका दर्द, इशारों में FIR पर दी सफाई; बताया कौन उस हादसे का जिम्मेदार
Vedanta Blast: छत्तीसगढ़ धमाके में मरने वालों की संख्या 23 हुई, 3 की हालत नाजुक; अग्रवाल के लिए खड़े हुए जिंदल
फॉक्सकॉन ने बयान में कहा कि परस्पर करार के तहत अधिक विविधता वाले अवसरों की संभावनाएं तलाशने के लिए फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ संयुक्त उद्यम पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। बयान के मुताबिक, होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) और वेदांता ने पिछले एक साल में सेमीकंडक्टर के विचार को वास्तविकता बनाने के लिए काफी काम किया। कंपनी ने इसे एक अच्छा अनुभव बताते हुए कहा कि आगे चलकर इससे दोनों कंपनियों को मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है, ‘‘फॉक्सकॉन भारत के सेमीकंडक्टर विकास की दिशा को लेकर आशान्वित है। हम सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का मजबूती से समर्थन करते रहेंगे।”
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री चन्द्रशेखर ने क्या कहा?
फॉक्सकॉन के इस घोषणा के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “वेदांता के साथ संयुक्त उद्यम से अलग होने की फॉक्सकॉन की घोषणा का भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण लक्ष्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।”
Foxconn pulls out of semiconductor joint venture with vedanta in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Jul 30, 2026 | 06:54 AMRamayana Trailer: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के खूंखार रावण ने जीता फैंस का दिल
Jul 30, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 30 जुलाई LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीटों पर आज उपचुनाव के लिए होगा मतदान
Jul 30, 2026 | 06:26 AMMandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














