- Hindi News »
- Business »
- First Raid On Showrooms Now Government Seeks Clarification Olas Problems Are Increasing Continuously
पहले शोरुम्स पर रेड, अब सरकार ने मांगा स्पष्टीकरण; लगातार बढ़ रही ओला की मुश्किलें
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में मंत्रालयों द्वारा स्पष्टीकरण मांगने की बात स्वीकारी है और बताया है कि मंत्रालयों ने व्यापार प्रमाणपत्रों की आवश्यकता का अनुपालन न करने संबंधी रिपोर्ट पर भी स्पष्टीकरण मांगा है।
- Written By: मनोज आर्या

भाविश अग्रवाल, (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली भाविश अग्रवाल की कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड से भारी उद्योग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ‘वाहन पोर्टल’ पर वाहनों के पंजीकरण तथा शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार बिक्री में अंतर के बारे में जानकारी मांगी है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किलों में घिरी कंपनी की दिक्कतें अब बिक्री के आंकड़ों में अंतर ने और बढा दिया है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में मंत्रालयों द्वारा स्पष्टीकरण मांगने की बात स्वीकारी है और साथ ही यह भी बताया है कि मंत्रालयों ने व्यापार प्रमाणपत्रों की आवश्यकता का अनुपालन न करने संबंधी रिपोर्ट पर भी स्पष्टीकरण मांगा है।
दोनों मंत्रालयों की ओर से पूछे गए प्रश्न वाहन पोर्टल के अनुसार वाहन पंजीकरण और फरवरी 2025 के महीने के लिए कंपनी की 28 फरवरी 2025 की नियामक जानकारी के अनुसार बिक्री में बड़े अंतर से संबंधित हैं। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि वह उपरोक्त मामले का जवाब देने की प्रक्रिया में है।
ओला इलेक्ट्रिक ने मानी नोटिस की बात
फरवरी 2025 में वाहन पोर्टल पर ओला इलेक्ट्रिक द्वारा पंजीकरण वाहनों की कुल संख्या 8,652 थी, जबकि नियामकीय सूचना में कंपनी ने फरवरी 2025 के दौरान 25,000 से अधिक इकाइयों की बिक्री की बात कही थी। 20 मार्च तक ‘वाहन पोर्टल’ पर कंपनी के पंजीकरण वाहनों की संख्या 11,781 थी। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसे चार राज्यों में अपने कुछ स्टोर के लिए व्यापार प्रमाणपत्र के संबंध में नोटिस मिले हैं। वह इसका जवाब देने की भी तैयारी कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने अलग से बयान में कहा कि उसकी बिक्री मजबूत बनी हुई है, और वाहन पंजीकरण के लिए जिम्मेदार विक्रेताओं के साथ जारी बातचीत के कारण फरवरी में अस्थायी ‘बैकलॉग’ बना।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आज शेयर में आई तेजी
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है। दोपहर 11:55 बजे एनसई पर कंपी का शेयर करीब नौ फीसदी की तेजी के साथ 56.29 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कल यह शेयर 51.71 रुपये पर बंद हुआ था। आज शेयरों में आई तेजी के साथ ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप 24828.56 करोड़ रुपये हो गया है।
First raid on showrooms now government seeks clarification olas problems are increasing continuously
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














