Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर मार्केट पर दिखा सीजफायर का असर, सेंसेक्स 2975..निफ्टी 916 अंक की उछाल के साथ बंद

सोमवार को सेंसेक्स में टॉप 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर लंबी छलांग लगाने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 2,975 और निफ्टी 916 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार में एक समय सेंसेक्स 3,000 अंक के पार चला गया था।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 12, 2025 | 05:13 PM

सीजफायर के बाद शेयर मार्केट में आई तेजी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत बिजनेस डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। इसका असर सोमवार (12 मई) को शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। पिछले कई हफ्तों के उथल-पूथल के बाद सोमवार को सेंसेक्स में 3.74 प्रतिशत या फिर 2975.43 अंकों की बढ़त के साथ 82,429.90 पर बंद हुआ। कारोबार में एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स की बढ़त 3000 अंक से अधिक हो गई थी।

सेंसेक्स की तरह निफ्टी भी आज फायदे में रहा। निफ्टी में आज 3.82 प्रतिशत या 916.70 अंक की उछाल के साथ  24,924.70 पर बंद हुआ। फरवरी 2021 के बाद शेयर बाजार में पहली बार आज इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली है। फरवरी 2021 में घरेलू बाजारों में 4.7 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी।

बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को बाजार खुलने से पहले ही तेजी की उम्मीद थी। एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में तेजी के बाद बीएसई सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद  79,454.47 से करीब 1500 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 80,803.80 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद इसकी बढ़त दिनभर बढ़ती ही चली गई। बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 2975.43 अंक या 3.74% बढ़कर 82,429.90 पर क्लोज हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी मार्केट खुलते ही बढ़त बना ली और पिछले बंद 24,008 की तुलना में चढ़कर 24,420 पर खुला और कुछ ही देर में ये 582.75 अंक तेजी लेकर 24,593.75 पर कारोबार करता हुआ दिखा। कारोबार के आखिरी घंटे में निफ्टी किसी रॉकेट की तरह भागा। निफ्टी-50 ने 916.70 अंक या 3.82% की उछाल के साथ 24,924.70 पर बंद हुआ।

आज जारी होगा टाटा स्टील समेत 75 कंपनियों का तिमाही रिजल्ट, भारत पाक तनाव का दिख सकता है असर

30 में से 28 कंपनियों के शेयरों ने लगाई छलांग

सोमवार को सेंसेक्स में टॉप 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर लंबी छलांग लगाने में कामयाब रहे। सेंसेक्स में इंफोसिस लिमिटेड के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह टाटा स्टील, एचसीएल, इटरनल (जोमैटो), टीसीएस, टेक महिंद्रा के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए हैं। हालांकि, सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 3-3 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेंसेक्स में सोमवार को 504 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। आज सेंसेक्स में कुल 4254 स्टॉक ट्रेड हुए, जिसमें से 3542 शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

Effect of ceasefire seen on stock market sensex 2975 nifty closed with a jump of 916 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 05:13 PM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market
  • Share Market Today

सम्बंधित ख़बरें

1

Anil Ambani की लगी लॉटरी, शेयरों ने करायी बंपर कमाई

2

हरे निशान पर खुला Share Market, Tech Mahindra के शेयरों में भारी उछाल

3

शेयर मार्केट में बंपर उछाल, 676 अंक चढ़कर बंद हुआ सेसेक्स; इस सेक्टर ने मचाया धमाल

4

इन 3 कारणों से गिरा Suzlon Energy का शेयर, 11 महीने में ₹40,000 करोड़ स्वाहा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.