-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Tata Steel And 75 Other Companies Will Announce Quarterly Report Today
आज जारी होगा टाटा स्टील समेत 75 कंपनियों का तिमाही रिजल्ट, भारत पाक तनाव का दिख सकता है असर
- Written By: अपूर्वा नायक
सीजफायर समझौते के बाद आज शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला था। आज देश की टाटा स्टील, जेएम फाइनेंशियल समेत 75 अन्य कंपनियां मार्च महीने वाली तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है।

टाटा स्टील (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: शेयर मार्केट के लिए पिछला हफ्ता निराशाजनक साबित हुआ था। हालांकि इस समय कमाई का सीजन चल रहा है। कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान करने वाली है। इसके अलावा, देश की कई ऐसी कंपनियां है, जो कॉर्पोरेट एक्शन की भी घोषणा कर सकती है। इसी सिलसिले में आज 75 कंपनियां अपने क्वार्टरली रिजल्ट जारी करने वाली हैं। इस लिस्ट में टाटा स्टील, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, रेमंड, जेएम फाइनेंशियल समेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। ऐसे में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर इंवेस्टर्स की नजर बनी हुई रह सकती है।
इन स्टॉक्स पर रहेगी कड़ी नजर
आज टाटा स्टील, पीवीआर इनॉक्स, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, एसआरएफ, यूपीएल, ज्योति लैब्स, रेमंड, थॉमस कुक, जेएम फाइनेंशियल, और कैर रेटिंग्स, ऑथम इन्वेस्टमेंट, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, और केकेआरएन हीट एक्सचेंजर जैसी कंपनियां मार्च 2025 वाली तिमाही के रिजल्ट जारी करने वाली हैं।
पिछले हफ्ते गिरा था मार्केट
आपको बता दें कि शेयर मार्केट के लिए पिछला हफ्ता अच्छा नहीं रहा था। भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन के कारण मार्केट में भारी अस्थिरता देखी गई है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को निफ्टी में 1.1 प्रतिशत की गिरावट रही थी और ये इंडेक्स 24,000 के ऊपर बंद हुआ। साथ ही, बीएसई का सेंसेक्स भी 1.1 प्रतिशत टूटकर 80,000 के नीचे बंद हुआ था। इस गिरावट से पता चलता है कि भारत पाक तनाव को देखते हुए इंवेस्टर्स ने सतर्कता बरती थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
जिस ब्रह्मोस मिसाइल से थर्राया पाकिस्तान, उसकी कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान
इस हफ्ते मार्केट के लिए जरूरी फेक्टर्स
गौरतलब है कि आज से शुरू होने वाले हफ्ते के लिए कंपनियों के तिमाही नतीजे, रिटेल इंफ्लेशन रेट जैसे डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा भी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही, भारत-पाकिस्तान तनाव, एफआईआई इनफ्लो और ग्लोबल मैक्रो का भी असर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन कंपनियों के मजबूत रिजल्ट इनके शेयरों में तेजी ला सकते हैं।
Tata steel and 75 other companies will announce quarterly report today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














