दिवाली सीजन में 7 ट्रिलियन का व्यापार, महंगाई का असर भी दिखा; साल दर साल कितने प्रतिशत की ग्रोथ?

Diwali Season Business: इस साल दिवाली सीजन में कुल 7 ट्रिलियन रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हुआ है। महंगाई के बावजूद 16% की ग्रोथ। जानें कैसे सेवा क्षेत्र ने निभाई अहम भूमिका।
diwali shopping record
दिवाली पर बाजारों में खरीदारी करते लोग(सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इस साल दीपावली एवं उससे जुड़े अन्य त्योहारों पर व्यापारी और उपभोक्ता उत्साहित दिखें।

  • वही, खाद्य वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की महंगाई का असर भी साफ दिखाई दिया।

  • इस त्योहारी सीजन में जहां पूरे देश में 16% की बढ़ोतरी के साथ करीब 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

Diwali Season Business: इस साल देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली एवं उससे जुड़े अन्य त्योहारों पर व्यापारी और उपभोक्ता उत्साहित तो दिखे, परंतु खाद्य वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की महंगाई का असर भी साफ दिखाई दिया। इस त्योहारी सीजन में जहां पूरे देश में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ करीब 7 लाख करोड़ रुपये (7 ट्रिलियन रुपये) का रिकॉर्ड कारोबार हुआ।

वहीं, महाराष्ट्र के बाजारों में लगभग 1.20 ट्रिलियन रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र में इस वर्ष 70,000 करोड़ रुपये का दिवाली कारोबार होने का अनुमान है।

यह आकलन व्यापार महासंघ 'कैट' ने देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं एवं बाजारों से प्राप्त फीडबैक, उपभोक्ता मांग, त्योहारी खरीदारी के रुझान तथा विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली व्यापक आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इस साल पूरे देश में त्योहारी बिक्री में सिर्फ 16 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले दो साल से व्यापार में 40 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी।

साल दर साल व्यापार वृद्धि

सेवा क्षेत्र की ग्रोथ ज्यादा: खंडेलवाल

'कैट' के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर देश में लगभग 6.05 ट्रिलियन रुपये का रिकॉर्ड व्यापार हुआ था, जिसमें लगभग 5.40 ट्रिलियन रुपये का वस्तु व्यापार तथा 65,000 करोड़ रुपये का सेवा क्षेत्र शामिल था। इस वर्ष त्योहारी गतिविधियों के और व्यापक होने को देखते हुए कारोबार के 7 ट्रिलियन रुपये से ऊपर जाने की संभावना है।

खंडेलवाल ने कहा कि इस वर्ष त्योहारी अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। नवरात्रि से दीपावली के दौरान परिवहन, लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स डिलीवरी, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग, होटल, रेस्तरां, पर्यटन, कैटरिंग, टेंट एवं डेकोरेशन, लाइटिंग, इवेंट मैनेजमेंट, कैब एवं स्थानीय परिवहन सहित अनेक सेवाओं में अच्छी मांग रहने की संभावना है।

पिछले वर्ष सेवा क्षेत्र में लगभग 65,000 करोड़ रुपये के कारोबार के मुकाबले इस वर्ष सेवा क्षेत्र में 20–25 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रारंभिक अनुमान है। इसके आधार पर त्योहारी अवधि में सेवा क्षेत्र का कारोबार लगभग 80,000 करोड़ से 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

खरीददारी पर महंगाई भारी: शंकर ठक्कर

'कैट' के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने कहा कि पिछले दो साल से रिकॉर्ड ग्रोथ हो रही थी, लेकिन इस साल खरीददारी पर महंगाई भारी रही, दूसरे महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में सूखे के हालात के कारण ग्रामीण इलाकों की मांग कमजोर है। ठक्कर ने कहा कि हमारा प्रयास स्वदेशी उत्पादों का बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

इस दीपावली का संदेश स्पष्ट है, ‘लोकल खरीदें, भारतीय खरीदें, स्थानीय व्यापार को मजबूत करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

diwali shopping record
Stock Market Today: लगातार चौथे दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, जानें Sensex और Nifty का हाल

ठक्कर ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी त्योहारों के सीजन में देशभर में बड़ी संख्या में धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावसायिक आयोजन भी होंगे। इन आयोजनों का सीधा लाभ सजावट, लाइटिंग, फूल, वस्त्र, मिठाई, भोजन, कैटरिंग, परिवहन, होटल, इवेंट मैनेजमेंट, सुरक्षा, पैकेजिंग और डिलीवरी जैसे अनेक क्षेत्रों को मिलेगा।

इस प्रकार त्योहारी सीजन का प्रभाव केवल दुकानों और बाजारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे माल एवं सेवा इकोसिस्टम में बड़ी मांग पैदा करेगा।

diwali shopping record
Nvidia CEO and Chinese Spy: जेनसन हुआंग का चीनी महिला जासूस से अफेयर, पोल खुलते ही होने लगा एक्शन

कारोबार में इन क्षेत्रों की हिस्सेदारी अधिक

'कैट' के आकलन के अनुसार नवरात्रि से दीपावली तक अनुमानित त्योहारी कारोबार में प्रमुख क्षेत्रों की हिस्सेदारी लगभग इस प्रकार रह सकती है जिसमें किराना एवं एफएमसीजी 12%, सोना, चांदी एवं आभूषण, 10%, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स, 8%, कंज्यूमर ड्यूरेबल वस्तुएं 7%, रेडीमेड गारमेंट्स 7%, गिफ्ट आइटम्स 7%, होम डेकोर 5%, फर्नीचर एवं फर्निशिंग 5%, मिठाई एवं नमकीन 5%, टेक्सटाइल एवं फैब्रिक्स 4%, पूजा सामग्री 3%,फल एवं ड्राई फ्रूट्स 3%, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी 3%, फुटवियर 2%, अन्य वस्तुएं एवं संबंधित कारोबार 19% हो सकता है।