Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र सरकार का अन्नदाताओं के लिए बड़ा फैसला, अब बिना सिबिल स्कोर के बिना भी मिलेगा लोन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने एक बैठक में किसानों को दिए जाने वाले लोन को लेकर बैंकों को एक चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार बैंकों को किसानों को लोन देने के लिए सिबिल स्कोर सबमिट करने का दबाव ना बनाएं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 20, 2025 | 11:42 AM

सिबिल स्कोर (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री ने बैंकों को ऑर्डर दिया है कि वे सिबिल स्कोर पर ज्यादा जोर ना देते हुए किसानों को लोन दें।

सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित 167वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंकों को ये चेतावनी दी है। उन्होंने बैंकों से कहा है कि अगर किसानों को लोन नहीं मिलता है, तो उसका असर उनकी किसानी पर भी होता है। इसीलिए बिना सिबिल स्कोर पर जोर दिए किसानों को लोन दिया जाना चाहिए।

किसान आत्महत्या के मामले

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर किसानों को एग्रीकल्चर लोन नहीं मिलता है, तो इसका अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर हो सकता है और किसानों के आत्महत्या के मामले भी बढ़ सकते हैं। हमने बैंकों को कई बार ये ऑर्डर दिया है कि वे सिबिल स्कोर की डिमांड ना करें, फिर भी उनकी ओर से ये जारी हैं। इस समस्या का आज की बैठक में हल होना जरूरी है। इससे पहले ऐसे बैंकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवायी गई हैं। ये एक ऐसा गंभीर मुद्दा हैं, जिसे बैंकों को जिम्मेदारी से संभालना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर की सड़कों से हटेंगी लावारिस गाड़ियां, यातायात सुधार की दिशा में मनपा-पुलिस का बड़ा कदम

Mumbai News: 36 घंटे में 12 नाबालिग लापता होने की खबरें फर्जी, मुंबई पुलिस का खंडन

दिनदहाड़े निराला बाजार में पिस्टल दिखाकर लूट, अपराध शाखा की त्वरित कार्रवाई; 3 आरोपी गिरफ्तार

South Bombay Coastal Road Accident: नाबालिग की मर्सिडीज से टक्कर, तीन लोग घायल

एग्रीकल्चर लोन

साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी एग्रीकल्चर लोन के संबंध में ये साफ किया है कि अगर कोई बैंक ब्रांच सिबिल पर जोर देती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने नेशनलाइज्ड बैंकों को इस साल के लोन डिस्ट्रीब्यूशन टारगेट को पूरा करने और एग्री लोन कवरेज का विस्तार करने के लिए स्पेशल कोशिश करने का आदेश दिया है। मीटिंग के दौरान, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महाराष्ट्र के लिए 44.76 लाख करोड़ रुपये की लोन स्कीम को मंजूरी दे दी गई हैं।

पहले बॉर्डर पर उड़ाए दुश्मनों के छक्के फिर शेयर बाजार में कमाएं जमकर पैसे, जानें किस कंपनी ने किया ये कमाल

राज्य की रीढ़ की हड्डी हैं किसान

भारत में महाराष्ट्र की लीडिंग पोजिशन पर रोशनी डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसान राज्य की रीढ़ की हड्डी हैं और एग्रीकल्चर इकोनॉमी का एक अहम घटक हैं। इसीलिए नेशनलाइज्ड बैंकों को एग्रीकल्चर लोन डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि मौसम विभाग की ओर से अच्छी बारिश की भविष्यवाणी के साथ ही, इस साल फसल अच्छी होने की भी उम्मीद की जा रही हैं। ऐसे में बैंकों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा मदद देनी चाहिए।

Devendra fadnavis appeal bank to give loan to the farmer without checking cibil score

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 11:42 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Farmers Loan
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.