‘अपराधी जिस भाषा में समझता है उस भाषा में समझाया जाएं’, मुंगेर एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की दो टूक
बिहार के मुंगेर के मुफस्सिल थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। इस मामले में बिहार के डिप्टी सीएम ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है।
- Written By: आकाश मसने
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (सोर्स: सोशल मीडिया)
पटना: बिहार के मुंगेर के मुफस्सिल थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुड्डू यादव बताया जा रहा है।
गुड्डू यादव को जब पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही थी तो इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस दौरान आरोपी गुड्डू ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी। एनकाउंटर से पहले एक आम के पेड़ से पुलिस गाड़ी टकराई थी। इससे गाड़ी का हूटर टूट गया और आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
क्या बाेले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यह घटना दुखद है। मामले में सरकार कार्रवाई करेगी। अपराध को खत्म करने के लिए राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है। सुशासन के लिए हम सत्ता में हैं और एक्शन जरूर लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
प्रशासन पर कोई हमला करने की इजाजत किसी को नहीं है। लोगों को चिन्हित किया जाएगा और प्रशासन द्वारा समझाया जाएगा। अपराधी जिस भाषा में समझता है उसी भाषा में समझाएं। अगर एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो। सरकार की तरफ से खुली छूट है जिस भाषा में अपराधी समझता है उस भाषा में समझाएं।”
बिहार में कानून का राज: मंत्री प्रेम कुमार सिंह
बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने संतोष सिंह की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बिहार में कानून का राज है। जनता के सेवक को मारा गया है। हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।”
बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि “बिहार का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है। इसका जिम्मेदार भाजपा और एनडीए जिम्मेदार है। भाजपा वाले हर चीज में केवल राजनीतिक फायदा देखते हैं। भाजपा त्योहारों के टाइम माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करती है।”
कड़ा एक्शन लेंगे: डीआईजी
वहीं मुंगेर के इस पूरे घटनाक्रम पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि एएसआई संतोष कुमार सिंह कार्रवाई के लिए गए थे क्योंकि 2 पक्षों में विवाद का मामला था। एक पक्ष ने हमला किया और एएसआई की जान चली गई। आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे ऐसी घटना पुलिस के साथ नहीं होगी। पुलिस ने 3 राउंड गोली चलाकर गुड्डे यादव को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि शुक्रवार को एएसआई संतोष कुमार सिंह एक शिकायत मिलने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पुलिस टीम के साथ मुंगेर के नंदलालपुरा इलाके में गए। वहां दो परिवारों में झगड़े की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद एएसआई अपनी टीम लेकर दोनों पक्षों से बात करने पहुंचे थे।
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसी दौरान विवाद बढ़ गया तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने एएसआई संतोष कुमार पर तेज धार वाले हथियार से सिर पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पटना रेफर करना पड़ा। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
