Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के लोगों के लिए खुशखबर, 8 लाख लोगों को मिलेंगे किफायती दरों पर घर

आवास एवं शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कोंकण संभाग में 2,147 मकानों और 117 प्लांट्स के लिए लॉटरी के अवसर पर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है म्हाडा की ट्रांसपरेंट लॉटरी सिस्टम के कारण लोगों का उसमें भरोसा बढ़ा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 05, 2025 | 09:50 PM

म्हाडा (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : हर किसी का सबसे बड़ा सपना होता है कि उसका खुदके अपने घर का होता है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए अहम कदम उठाने जा रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ये जानकारी दी थी कि महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी म्हाडा स्कीम के अंतर्गत आने वाले 5 सालों में राज्य भर में 8 लाख घरों का निर्माण करेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इन मकानों के निर्माण के समय इनकी क्वालिटी का भी ध्यान रखा जाएगा। शिंदे ने कहा है कि हम निरीक्षण के माध्यम से इन घरों की क्वालिटी की जांच करेंगे।

आवास एवं शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कोंकण संभाग में 2,147 मकानों और 117 प्लांट्स के लिए लॉटरी के अवसर पर इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि म्हाडा की ट्रांसपरेंट लॉटरी सिस्टम के कारण लोगों का उसमें भरोसा बढ़ रहा है। वर्तमान समय में लॉटरी में 2,147 घरों के लिए 31,000 से ज्यादा लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है। शिंदे ने कहा है कि सरकार लोगों के घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्लस्टर डेव्हलप्मेंट प्रोजेक्ट्स के महत्व पर जोर

इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्लस्टर डेव्हलप्मेंट प्रोजेक्ट्स के महत्व पर जोर दिया है और उन्हें मौजूदा शहरी क्षेत्रों के अंदर सुनियोजित शहर बनाने की कोशिश बताया है। उन्होंने बताया है कि 9 फरवरी को ठाणे में कई कलस्टर प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Kunal Kamra की बढ़ी मुश्किलें, एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद ने भेजा समन

मुंबई में अपना घर पाने का सुनहरा मौका! MHADA दे रहा है बिना लॉटरी फ्लैट्स, जानें कैसे करें अप्लाई

शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी

Thane District की तीन मनपाओं में महिला महापौर, शिंदे ने बिना आरक्षण दिखाया भरोसा

लोगों को मिलेंगे किफायती दामों में घर

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में म्हाडा घरों के निर्माण क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा है कि राज्य की नई आवास नीति में कपड़ा मिल श्रमिकों और मुंबई के प्रसिद्ध डब्बावालों यानी टिफिन वाहक के लिए प्रावधान शामिल होंगे, जिससे ये सुनिश्चित होगा कि उन लोगों को किफायती दामों में आवास मिल सकें।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इतने फ्लैट और प्लॉट्स बेचे

ठाणे के डॉ. कोंकण क्षेत्र में म्हाडा के लिए बुधवार को काशीनाश घनेकर थिएटर में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने लॉटरी सिस्टम निकाला है। इस बार नीलामी में 2147 फ्लैट और 117 प्लॉट बेचे गए है। इस दौरान शिंदे ने कहा है कि हर किसी की सपना होता है कि उसे अच्छा घर वो भी किफायती दामों पर मिले। म्हाडा इस सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा है कि हम पिछले 2.5 साल से काम कर रहे हैं और रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। शिंदे ने कहा है कि कुछ परेशानियां थीं, जिसे हमने हटा दिया है। शिंदे ने कहा है कि म्हाडा की विश्वसनीयता और क्वालिटी बढ़ी है, लोगों को अच्छे घर दिए जाने चाहिए, जहां घरों में लीकेज नहीं होना चाहिए और उनकी दीवारें अच्छी होनी चाहिए।

Deputy cm eknath shinde declared 8 lacs mhada houses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 09:50 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • MHADA Houses
  • Real Estate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.