-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Delhi Budget Presented By Cm Rekha Gupta
Mahila Samruddhi Scheme : दिल्ली की महिलाओं की लगी लॉटरी, सीएम रेखा ने जारी किया 5100 करोड़ रुपये का बजट
- Written By: अपूर्वा नायक
महिला समृद्धि योजना की घोषणा बीजेपी ने चुनाव के दौरान किया था। बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वो हर महिला को हर महीने 2500 रुपये देगी।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, कॉन्सेप्ट फोटो
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन के सामने पेश किया है। इस बजट में महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए 5100 करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसमें महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत हर महीने 2500 रुपये शामिल है। साथ ही मातृत्व स्कीम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये दिए जा सकते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के लिए 50,000 एक्स्ट्रा कैमरे लगाए जाएगे।
महिला समृद्धि योजना की घोषणा बीजेपी ने चुनाव के दौरान किया था। बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वो हर महिला को हर महीने 2500 रुपये देगी। 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस योजना को मंजूरी मिली थी।
और कौन से किए ऐलान?
मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रपोजल रखा है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ वोट मांगने के लिए झुग्गियों में जाते हैं और उन्हें बीजेपी से डराती है। हमने 700 करोड़ का प्रावधान किया है। पिछली सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुछ लेने नहीं दिया, क्योंकि प्रधानमंत्री का नाम था। हमने इसके लिए 20 करोड़ का बजट आवंटन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
छात्रों के खिलाफ केस अभी तक वापस नहीं, किस आदेश का इंतजार कर रही दिल्ली पुलिस? CJP ने दिया कल तक का अल्टीमेटम
नंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि राजधानी होने के बाद भी आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। बजट तो पेश किया गया, लेकिन खर्च नहीं किया गया। झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि यह बजट विकास का संकल्पपत्र है। पिछली सरकार ने सिर्फ प्रचार किया गया था।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
केजरीवाल पर कंसा तंज
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के मालिक जो लंदन बनाने के सपने दिखाते थे। उन्होंने टूटी सड़कें, अधूरी परियोजना और अराजक राजधानी बना दिया। रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की एनसीआर से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र की मदद से 1000 करोड़ का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया है और कहा कि हर 2 सालों में शहर में वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
Delhi budget presented by cm rekha gupta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उड़ान से ठीक पहले टला बड़ा हादसा: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द, टेक-ऑफ से पहले मिली खराबी
Jul 28, 2026 | 07:19 AMDhanush Birthday: शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी
Jul 28, 2026 | 07:18 AM12 लाख में बिका DI का पेपर? महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पर रोहित पवार का बड़ा आरोप, जांच की मांग
Jul 28, 2026 | 07:12 AMDragon के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट
Jul 28, 2026 | 07:11 AMट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
Jul 28, 2026 | 07:11 AMUS Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
Jul 28, 2026 | 07:09 AMडीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
Jul 28, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














