Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए फसल आने की आहट के बीच सरसों तेल-तिलहन में गिरावट, पामतेल के नहीं मिल रहे खरीदार

बाजार सूत्रों ने कहा कि फरवरी महीने के मध्य में देश के अन्य स्थानों पर सरसों की आवक ठीक से शुरु हो जायेगी। नयी फसल आने से पहले कारोबारी धारणा प्रभावित किये जाने के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 21, 2025 | 10:04 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: फरवरी में सरसों के नए फसल की आवक शुरु होने की आहट के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई। ऊंचे भाव पर खरीदारी नहीं मिलने के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल में भी गिरावट रही। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में घट-बढ़ के बीच सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया जबकि पहले से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर बिक रहे सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। बिनौला खल का दाम कमजोर रहने के बीच सभी खलों के दाम कमजोर होने तथा कारोबारी धारणा प्रभावित होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में सुधार का रुख है और शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ है। बाजार सूत्रों ने कहा कि फरवरी महीने के मध्य में देश के अन्य स्थानों पर सरसों की आवक ठीक से शुरु हो जायेगी। नयी फसल आने से पहले कारोबारी धारणा प्रभावित किये जाने के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट है। इसके अलावा सीपीओ और पामोलीन के दाम पहले ही सोयाबीन से कुछ अधिक ही बैठते हैं और इस भाव पर इन तेलों के कोई लिवाल नहीं हैं। इसलिए सीपीओ और पामोलीन तेल में भी गिरावट आई।

शिकागो एक्सचेंज में घट-बढ़ के बीच सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में घट-बढ़ के बीच सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार है। सोयाबीन तेल के आयात में आयातकों को नुकसान है क्योंकि पैसों की तंगी की वजह से उन्हें लागत से कम दाम पर सोयाबीन तेल बेचना पड़ रहा है। सोयाबीन तिलहन के दाम के पूर्वस्तर पर रहने का कारण यह है कि सोयाबीन का हाजिर दाम पहले ही एमएसपी से कम है और अधिक नीचे दाम पर किसान इसे बेचने को राजी नहीं दिखते। इस कारण सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। उन्होंने कहा कि हाजिर बाजार में मूंगफली का दाम पहले ही एमएसपी से 15-20 प्रतिशत नीचे है और ऊंचे भाव पर इसके लिवाल नहीं हैं। इस स्थिति के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

नकली खल का कारोबार भी जारी

सूत्रों ने कहा कि बिनौला खल का दाम टूटा होने से बाकी खल के साथ साथ सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) के दाम कमजोर बने हुए हैं। नकली खल का कारोबार भी जारी है और इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह तेल-तिलहन उद्योग को बेहद अस्थिर बना देगा। देश के तेल-तिलहन उद्योग तथा आयात पर देश को निर्भर होने से बचाने के लिए सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि कपास का उत्पादन कम है तो खल का दाम कैसे सस्ता है? संभवत: नकली खल की इसमें अहम भूमिका है। अगर खल सस्ता है तो फिर दूध के दाम क्यों मंहगे बने हुए हैं? इस सवाल का उत्तर ढूंढ़ने की जरुरत है।

Decline in mustard oil and oilseeds amid arrival of new crop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 10:04 PM

Topics:  

  • Palm Oil Price

सम्बंधित ख़बरें

1

मजबूत मांग के बीच सोयाबीन के कीमतों में उछाल, बिनौला तेल के भाव में बड़ी गिरावट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.