Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dabur India : डाबर इंडिया की मध्यप्रदेश को सौगात, 550 करोड़ रुपये के निवेश की प्लानिंग

मध्यप्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में उन्होंने कहा है कि हमने मध्यप्रदेश में भारी इंवेस्टमेंट किया है। भारत में हमारा सबसे बड़ा इंवेस्टमेंट मध्यप्रदेश में हुआ है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 24, 2025 | 07:46 PM

मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस समय मध्य प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के दौरान डाबर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ मोहित मल्होत्रा ने सोमवार को कहा है कि उनकी कंपनी आने वाले कुछ सालों में मध्य प्रदेश में लगभग 550 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

मध्यप्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में उन्होंने कहा है कि हमने मध्यप्रदेश में भारी इंवेस्टमेंट किया है। भारत में हमारा सबसे बड़ा इंवेस्टमेंट मध्यप्रदेश में हुआ है। हमने यहां पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया है। हम इस राज्य में लगभग 50 सालों से निवेश कर रहे हैं। पिछली सरकार में मध्यप्रदेश के साथ हमारा एक्सपीरियंस शानदार रहा है और उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री के साथ आगे बढ़ना शानदार रहेगा।

550 करोड़ रुपये का निवेश

मल्होत्रा ​​ने कहा कि डेली नीड्स के घरेलू उत्पाद यानी एफएमसीजी बनाने वाली इस प्रमुख कंपनी ने पिछले 3 सालों में देश के इस हार्ट प्लेस में 550 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कच्चा माल लाने और मैन्युफैक्टरिंग से लेकर सेक्टर में इसे बेचने तक के मामले में, अखिल भारतीय उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा मध्यप्रदेश से आता है।

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

एमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO

12 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, छोटी-सी मांग और परिवार-पुलिस परेशान

बड़े प्रोजेक्ट योजनाएं

मल्होत्रा ​​ने कहा है कि हम अपनी स्थापित क्षमता को सभी लाइनों, फिलिंग लाइनों, मैन्युफैक्चरिंग लाइनों में बढ़ाना चाहते हैं। हम अगले कुछ सालों में लगभग 550 करोड़ रुपये और लगाएंगे। सरकार को ‘डबल इंजन’ कहते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत मददगार रहा है, जिसमें केंद्र सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन यानी पीएलआई योजना के अलावा 25 प्रतिशत की प्रोत्साहन देने वाली बड़े प्रोजेक्ट योजनाएं शामिल हैं।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

उन्होंने राज्य में पानी और बिजली प्रचुर मात्रा में उपलब्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधा, एक ही जगह सभी प्रकर की मंजूरी बढ़ी है और प्रोडक्शन बहुत अच्छे हैं। कैटेगरी विस्तार योजनाओं पर मल्होत्रा ​​ने कहा कि डाबर खुद को मूल में रखना चाहता है। उन्होंने कहा है कि हम इसमें बहुत ज्यादा विविधता नहीं लाना चाहते। विविधता हमारी समूह कंपनियों में होती है। कंपनी में हम अपनी मुख्य क्षमताओं, आयुर्वेद, हर्बल, प्राकृतिक व्यापार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, और यह न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर फैल रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Dabur india invested 550 crore rupees in madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • Investment
  • Madhya Pradesh
  • Manufacturing activity

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.