Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 63% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता, सामने आया ये बड़ा संकेत

DA Hike Latest Updates: गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में जनवरी 2026 से प्रभावी 2% डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके बाद महंगाई भत्ता 60% पर पहुंच गया था।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 01, 2026 | 08:37 PM

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

DA Hike Latest Updates: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) हमेशा चर्चा का विषय रहता है। अब अप्रैल 2026 के AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के ताजा आंकड़े सामने आने के बाद यह उम्मीद तेज हो गई है कि सरकार जुलाई 2026 से लागू होने वाले अगले डीए संशोधन में 3% तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला मई और जून 2026 के महंगाई आंकड़ों पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल उपलब्ध डेटा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है।

श्रम ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में AICPI-IW इंडेक्स बढ़कर 149.9 अंक पर पहुंच गया, जबकि मार्च 2026 में यह 149.1 अंक था। इसी के साथ औद्योगिक श्रमिकों की महंगाई दर भी 4.27% से बढ़कर 4.46% हो गई। यह लगातार बढ़ती महंगाई को दर्शाता है, जिसका सीधा असर महंगाई भत्ते की गणना पर पड़ता है।

क्रम संख्या महीना AICPI-IW इंडेक्स
1 मई 2025 144.0
2 जून 2025 145.0
3 जुलाई 2025 146.5
4 अगस्त 2025 147.1
5 सितंबर 2025 147.3
6 अक्टूबर 2025 147.7
7 नवंबर 2025 148.2
8 दिसंबर 2025 148.2
9 जनवरी 2026 148.6
10 फरवरी 2026 148.5
11 मार्च 2026 149.1
12 अप्रैल 2026 149.9
औसत मई 2025 – अप्रैल 2026 147.51

कैसे तय होता है कर्मचारियों का महंगाई भत्ता?

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 12 महीनों के औसत AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। जुलाई 2026 के डीए संशोधन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 12 महीनों के इंडेक्स का औसत लिया जाएगा। फिलहाल, मई 2025 से अप्रैल 2026 तक उपलब्ध 12 महीनों के आंकड़ों का औसत 147.51 निकला है। इसी औसत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि डीए का स्तर 62.51% तक पहुंच सकता है, जिसे सामान्य तौर पर अगले पूर्णांक में राउंड ऑफ करके 63% माना जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

India Fiscal Deficit: भारत ने हासिल किया बड़ा आर्थिक लक्ष्य, वित्त वर्ष 26 में 4.4% पर रहा राजकोषीय घाटा

India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO

तेल कंपनियों का वो बड़ा फैसला, जिससे सीधे घट सकते हैं हवाई जहाज के टिकट के दाम! जानें पूरी डिटेल

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब होटल-रेस्तरां में खाना होगा महंगा; जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या है खबर

जनवरी 2026 में 2% बढ़ी थी महंगाई भत्ता

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में जनवरी 2026 से प्रभावी 2% डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसके बाद महंगाई भत्ता 60% पर पहुंच गया था। अगर आगामी संशोधन में 3% की और वृद्धि होती है, तो डीए बढ़कर 63% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा।

कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी?

उदाहरण के तौर पर अगर किसी लेवल-5 कर्मचारी का न्यूनतम मूल वेतन 29,200 रुपये है, तो 60% डीए पर उसे 17,520 रुपये महंगाई भत्ता मिलता है। अगर डीए 63% हो जाता है, तो यह बढ़कर 18,396 रुपये हो जाएगा, यानी कर्मचारी को हर महीने लगभग 876 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। सालाना आधार पर यह बढ़ोतरी 10,000 रुपये से अधिक बैठती है।

कर्मचारियों को कब तक मिलेगा 63% का लाभ?

हालांकि, कर्मचारियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि मई और जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े आने बाकी हैं। अगर अगले दो महीनों में महंगाई दर में बड़ी गिरावट नहीं आती है, तो 3% डीए बढ़ोतरी की संभावना मजबूत मानी जा रही है। अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें: तेल कंपनियों का वो बड़ा फैसला, जिससे सीधे घट सकते हैं हवाई जहाज के टिकट के दाम! जानें पूरी डिटेल

फिलहाल, महंगाई के ताजा आंकड़ों ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदों को जरूर बढ़ा दिया है। आने वाले दो महीने यह तय करेंगे कि जुलाई 2026 में कर्मचारियों को 2% की बढ़ोतरी मिलेगी या फिर 3% डीए बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिलेगा।

Da hike latest updates dearness allowance of central employees may reach 63 percent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 08:37 PM

Topics:  

  • Business News
  • Dearness Allowance
  • Salary Hike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.