Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CBI ने किया बड़ा खुलासा, साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं 8.5 फ्रॉड अकाउंट का उपयोग

सीबीआई ने फ्रॉड अकाउंट को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके आधार पर कई राज्यों में 42 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जिसके बाद ये पता चला है कि 700 बैंकों के फ्रॉड अकाउंट है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 26, 2025 | 08:26 PM

साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानी सीबीआई ने साइबर अपराधियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई ने पता लगाया है कि 700 से भी ज्यादा बैंक ब्रांच में तकरीबन 8.5 लाख ऐसे फ्रॉड और इनएक्टिव अकाउंट होने की जानकारी हासिल की है।

इन अकाउंट्स का यूज डिजिटल चोरी, फ्रॉड इंवेस्टमेंट और यूपीआई बेस्ड फ्रॉड से हासिल की गई कमाई को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था। जांच अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन फर्जी अकाउंट पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने हाल ही में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 42 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया जिनमें कथित बिचौलिये, एजेंट, एग्रीगेटर, खाताधारक और बैंकिंग प्रतिनिधि शामिल हैं। इन पर फर्जी खाते खोलने में मदद करने का आरोप है।

फ्रॉड अकाउंट ऐसा बैंक अकाउंट होता है जो किसी ऐसे व्यक्ति के नाम पर खोला जाता है, जिसे शायद पता भी न हो कि उसके अकाउंट का उपयोग ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए किया जा रहा है। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि इन अकाउंट को अक्सर फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग करके खोला जाता था ताकि पीड़ितों से हड़पी राशि को निकालने के बाद इन्हें फौरन बंद किया जा सके। इसकी वजह से अपराधियों को पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold Rate Today: सोने के दामों में क्यों आया तूफान, वित्त मंत्री ने बताई असली वजह; अब आगे क्या?

बजट के बाद अब 6 फरवरी की बारी, आम आदमी के लिए हो सकता बड़ा ऐलान; EMI से राहत की संभावना

Gold Price Prediction: क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी, Buy करें या सेल? क्या है एक्सपर्ट की राय

IMF की भविष्यवाणी से पाकिस्तान में मातम! विकास दर सिर्फ 3% रहने का अनुमान; पड़ोसी देश की क्यों बढ़ी टेंशन

सीबीआई के इनीशियल रिजल्ट से पता चला है कि कुछ बैंक ऑफिसर्स, ई-फ्रेंड एजेंट और अन्य बिचौलिये भी इन धोखेबाजों के साथ एक्टिव रुप से मिले हो सकते हैं, जिन्होंने अकाउंट खोलने और अवैध निकासी को अंजाम देने में मदद की।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान कई बैंकों में प्रणालीगत खामियां उजागर हुई हैं। देशभर में फैली 700 से अधिक शाखाओं में लगभग 8.5 लाख फर्जी खाते उचित केवाईसी मानदंडों, ग्राहक की जांच, या प्रारंभिक जोखिम मूल्यांकन के बगैर खोल दिए गए थे। इसके साथ ही कई बैंक शाखा प्रबंधक संदिग्ध लेनदेन का अलर्ट मिलने पर भी गंभीरता से ध्यान देने में विफल रहे। सीबीआई ने ग्राहक के पते की प्रामाणिकता की पुष्टि न करने जैसी खामियां भी पाई हैं।

टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, अब रोहित शर्मा बिजनेस की पिच पर लगाएंगे छक्का

इस जांच के बाद सीबीआई ने क्रिमिनल साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत बैंक ऑफिसर्स के खिलाफ आपराधिक कदाचार को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की है। तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल फोन, बैंक खाता खोलने के दस्तावेज और लेनदेन के विवरण जब्त किए गए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cyber criminals are using 85 lakh fake accounts opened in 700 bank branches

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 08:26 PM

Topics:  

  • Business News
  • CBI
  • Cyber Fraud

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.