Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CNG Price Hike: देश की राजधानी में बढ़े सीएनजी के दाम, 1 किलो के लिए चुकाना होगा इतनी कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस की कीमतों में मामूली उछाल आया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी के दामों में बढ़त की है। इस बढ़त के चलते आईजीएल के शेयरों में सोमवार को गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 07, 2025 | 04:45 PM

सीएनजी के दाम

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस की कीमतों में उछाल देखने के लिए मिल रहा है। सीएनजी की कीमतों में पूरे 10 महीनों के बाद बढ़त की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने सीएनजी के दामों को बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आईजीएल ने सीएनजी गैस की कीमतों में 1 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़त की है। दिल्ली में सीएनजी के दामों में 1 रुपये इजाफा किया गया है। हालांकि देश के दूसरे शहरों में 3 रुपये तक सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। आईजीएल की टोटल सीएनजी सेल्स में दिल्ली का हिस्सा 70 प्रतिशत है, जबकि बाकी शहरों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है।

आईजीएल की ओर से कीमतों में बढ़त करने के बाद अब दिल्ली में सीएनजी प्राइस 76.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। एनसीआर के बाकी शहरों की बात की जाए, तो नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। दोनों शहरों में सीएनजी प्राइस 84.70 किलोग्राम है। इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली में नोएडा गाजियाबाद की तुलना में सीएनजी प्राइस 8 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। नवंबर 2024 में, आईजीएल ने दिल्ली के अलावा बाकी बाजारों के लिए कीमत में बढ़ोतरी की थी। दिल्ली के अलावा बाकी भौगोलिक क्षेत्रों में पिछले साल नवंबर के बाद भी कीमतों में बढ़त देखी गई थी।

एपीएम में हुआ था इजाफा

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने फरवरी में आईजीएल पर एक नोट में उल्लेख किया था कि मौजूदा मार्जिन लेवल को बनाए रखने के लिए 2 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत बढ़ाना पर्याप्त होगा। सरकार द्वारा एपीएम के अंतर्गत गैस की कीमतों में 4 प्रतिशत के इजाफे के ऐलान के बाद सीएनजी की कीमतों में बढ़त की गई है। इस साल अप्रैल से सितंबर की अवधि के लिए एपीएम गैस की कीमतें 6.75 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तय की गई हैं। साल के पहले 3 महीनों के लिए, कीमतें 6.5 डॉलर प्रतिएमएमबीटीयू पर स्थिर रहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

New Income Tax Act: FD रखने वालों के लिए खुशखबरी, आयकर विभाग ने बदली TDS की सीमा; अब इतने ब्याज पर कटेगा टैक्स

सुकन्या समृद्धि, PPF और NSC पर ब्याज दर कितना? अगले तिमाही के लिए दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू

Airtel Payments Bank को RBI का झटका, बैंकिंग नियमों में लापरवाही पड़ी महंगी; ₹31.80 लाख का लगा जुर्माना

Fiscal Deficit: सरकारी खजाने पर कितना दबाव? फरवरी तक बजट लक्ष्य का 80% रहा घाटा; CGA ने जारी किए आंकड़े

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आईजीएल के शेयरों में गिरावट

आईजीएल के शेयरों में सोमवार को बड़ी​ गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार आईजीएल के शेयर में 5.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद कंपनी का शेयर 188 रुपये पर आ गया है। ट्रेड सेशन के दौरान कंपनी का शेयर 180.05 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंचा था। साथ ही दूसरी ओर महानगर गैस लिमिटेड के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है और कंपनी का शेयर 1277.65 रुपए पर आ गया है। ट्रेड सेशन के दौरान कंपनी का शेयर 1254.95 रुपए पर भी आ गया था।

Cng price hike in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 04:45 PM

Topics:  

  • Business News
  • CNG
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.