Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ITR Filing 2026: कौन-सा फॉर्म भरें? भूल जाइए सारी टेंशन, अब इनकम टैक्स पोर्टल खुद ढूंढ कर देगा सही फॉर्म

Income Tax Return: आयकर विभाग की ओर से शुरू की गई यह सुविधा उन सभी करदाताओं के लिए उपलब्ध है, जिनका पैन नंबर वैध है और जो ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। यह कैसे काम करता है? आइए जानते हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 13, 2026 | 07:26 AM

इनकम टैक्स रिटर्न, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Income Tax Return Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय सबसे जरूरी कदम सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव करना होता है। अगर कोई भी टैक्सपेयर बिना समझे गलत फॉर्म भर देता है, तो रिटर्न की प्रक्रिया पूरी होने में काफी देर हो सकती है। कई बार तो आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी आ सकता है। इसी समस्या को हल करने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऐसी सुविधा दी गई है, जो आपकी इनकम और टैक्स प्रोफाइल के आधार पर सही आयकर रिटर्न फॉर्म चुनने में मदद करती है।

आयकर विभाग की ओर से शुरू की गई यह सुविधा उन सभी करदाताओं के लिए उपलब्ध है, जिनका पैन नंबर वैध है और जो ई-फाइलिंग पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। चाहे आप सैलरीड कर्मचारी हों, पेंशनभोगी, फ्रीलांस या बिजनेस ओनर, सभी लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे चुने सही ITR फॉर्म?

अब टैक्सपेयर्स के सामने सबसे अहम सवाल यह है कि वे सही आईटीआर का चुनाव कैसे करें? इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद ई-फाइल मेन्यू को सेलेक्ट करें, वहां आपको इनकम टैक्स रिटर्न का विकल्प मिलेगा। अब असेसमेंट ईयर सेलेक्ट करें और ऑनलाइन फाइलिंग मोड का चयन करें। इसके बाद टैक्सपेयर स्टेट्स जैसे- Individual, HUF या अन्य विकल्प चुने। इसके बाद पोर्टल आपसे पूछेगा कि क्या आपको पहले से पता है कि कौन-सा आईटीआर फॉर्म आपको फाइल करना है।

सम्बंधित ख़बरें

बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये

सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ

Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव

अगर आपको पहले से ITR फॉर्म की जानकारी है, तो आप उसे सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपको यह भी पता है कि कौन-कौन से Schedules भरने हैं, तो उन्हें चुनकर आगे बढ़ सकते हैं। अगर Schedules को लेकर कंफ्यूजन हैं, तो Learn More पर क्लिक करें। यहां कुछ आसान सवाल पूछे जाएंगे और आपके जवाब के आधार पर पोर्टल खुद जरूरी Schedules सेलेक्ट करेगा।

टैक्सपेयर्स को कैसे मदद करता है पोर्टल?

इनकम टैक्स रिटर्न पोर्टल पर मौजूद एक खास सुविधा टैक्सपेयर्स की सबसे बड़ी उलझन को दूर कर सकती है। अक्सर लोग तमाम नियम और योग्यता की शर्तें पढ़ने के बाद भी यह तय नहीं कर पाते कि उन्हें कौन-सा आईटीआर फॉर्म भरना चाहिए। ऐसे यूजर्स की मदद के लिए पोर्टल पर ‘Still Not Clear, Let Us Help You’ का एक बेहतरीन विकल्प दिया गया है।

इस ऑप्शन को सेलेक्ट करते ही सिस्टम यूजर से कुछ बेहद सामान्य और बुनियादी सवाल पूछता है, जैसे कि उनका रेजिडेंशियल स्टेटस क्या है, क्या उन्हें हाउस प्रॉपर्टी से कोई कमाई होती है, क्या उनकी कोई बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम है या फिर उनकी आमदनी के दूसरे सोर्स कौन-से हैं। टैक्सपेयर जैसे ही इन आसान से सवालों के जवाब पोर्टल पर दर्ज करता है, सिस्टम उनके द्वारा दी गई जानकारी का आकलन करके खुद-ब-खुद उनके लिए सबसे सही और उपयुक्त ITR Form का सुझाव दे देता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ

इसके बाद क्या करना होगा?

जब आप सही आईटीआर फॉर्म का चुना कर लें, तो Let’s Get Started पर क्लिक करके रिटर्न फाइलिंग शुरू कर सकते हैं। आयकर रिटर्न फॉर्म भरते समय पोर्टल आपकी टैक्स प्रोफाइल के अनुसार कुछ अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकता है। सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद एक बार पूरी जानकारी की जांच करें और फिर e-Verification पूरा करके रिटर्न सबमिट कर दें।

Income tax return how to choose correct itr form now portal can help you

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 07:26 AM

Topics:  

  • Business News
  • Income Tax
  • Income Tax Department

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.