Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CCPA का ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ एक्शन, जारी किया कारण बताओ नोटिस

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सीसीपीए ने कंस्यूमर्स राइट के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए ओला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसका जवाब देने के लिए कंपनी को सीसीपीए ने 15 दिनों का समय दिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 08, 2024 | 12:19 PM

भाविश अग्रवाल (सौजन्य : एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश की ईवी बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब देश की जनता का इस कंपनी के प्रति गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी ग्राहकों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों का ठीक से निपटारा नहीं कर पाने से परेशानी सामने कर रही है। अब ग्राहकों ने इसकी शिकायत करने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सीसीपीए का रुख कर लिया है। ग्राहकों की इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए सीपीपीए ने भाविश अग्रवाल की ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

कंपनी ने सोमवार को दिए अपने बयान में कहा है कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सीसीपीए ने कंस्यूमर्स राइट के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए ओला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसका जवाब देने के लिए कंपनी को सीसीपीए ने 15 दिनों का समय दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि सीसीपीए को कंपनी के खिलाफ ग्राहकों को 10000 से भी ज्यादा कंप्लेंट दर्ज हुई है।

ओला के गिरे शेयर

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के को फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जुबानी जंग जारी है। इसके बाद से ही कंपनी के शेयर पर भी इसका असर होता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बीएसई पर ओला के शेयर 8% गिरकर 90.82 रुपये के दाम पर आ गए है। ये विवाद का संबंध ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटरों की सर्विस से जुड़ा था। दरअसल ये विवाद तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ओला डीलरशिप की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें सर्विस सेंटर के बादर कई ईवी धूल खाती हुई नजर आ रही है। कुणाल ने अपनी इस पोस्ट में आगे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी टैग करते हुए लिखा है कि, “क्या आप इसी तरह ईवी का उपयोग बढ़ाना चाहते है ? साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में उपभोक्ता मामलों से जुड़े विभाग जागो ग्राहक जागो को भी टैग करके लिखा है कि ‘कोई जवाब?’ । इसके अलावा उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक में आ रही परेशानियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए जनता से अनुरोध किया है।

सम्बंधित ख़बरें

9,000 करोड़ रुपये साफ, ओला इलेक्ट्रिक के बुरे दिन हुए शुरू

Ola Electric : ओला की इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 13 मार्च से शुरू सेल 17 मार्च को होगी खत्म

ये भी पढ़ें :- कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला के सीईओ के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग, विस्तार से जानें क्या है कारण

Ccpa issued show cause notice to ola electric vehicle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 12:19 PM

Topics:  

  • Ola Electric Scooters

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.