Budget 2026: बजट से पहले क्यों खिलाई जाती है ‘दही-चीनी’? जानिए राष्ट्रपति भवन की इस मीठी परंपरा की कहानी
Union Budget Traditions: राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। हर साल बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति वित्त मंत्री को दही और चीनी खिलाते हैं।
- Written By: मनोज आर्या
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलातीं राष्ट्रपति मुर्मू, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Union Budget Dahi Cheeni Sweet Tradition: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई। हर साल बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति वित्त मंत्री को दही और चीनी खिलाते हैं। बजट से पहले ऐसा क्यों किया जाता है? आइए जानते इस मीठी परंपरा के पीछे की कहानी।
किसी भी बड़े काम से पहले भारत में दही-चीनी खिलाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इसका संबंध सफलता और ऊर्जा से जुड़ा है। दही को शुद्धता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। वहीं चीनी मिठास और सफल परिणाम की उम्मीद का संकेत होता है। वहीं दही शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है। जबकि चीनी शरीर में तुरंत एनर्जी देता है। इसी वजह से किसी भी बड़े फैसले या फिर काम से पहले दही-चीनी खिलाया जाता है।
भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा
भारतीय संस्कृति की ये परंपरा केवल अंधविश्वास नहीं बल्कि एक ऐसी मान्यता है जो कि आत्मविश्वास को बढ़ाती है। दही-चीनी शुभता का एहसास कराती है। ऐसे में जब भी बहुत जरूरी काम होता है तो एक चम्मच दही और चीनी खाकर उस काम को करने की सलाह दी जाती है। देश का बजट एक आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि पूरे देश की नीतियों का खाका होता है, इसे बनाने में महीनों की मेहनत लगती है। जिस दिन बजट पेश किया जाता है हर किसी की नजर इसी पर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
Indian Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 406 अंक, निफ्टी 24,100 के पार, जानिए आज के टॉप गेनर्स
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल से खरीदने वालों को झटका! जानें अपने शहर के ताजा भाव
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
ऐसे में वित्त मंत्री मानसिक रूप से तैयार रहे हैं, ताकि उनका आत्मविश्वास मजबूत रहे, इसलिए परंपरा निभाई जाती है। इस परंपरा मनोवैज्ञानिक मजबूती भी देती है ताकि बिना किसी दवाब के अपने विचारों प्रस्तुत करें।
दही-चीनी का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से है, जो मन का कारक है। दही का सेवन मन को विचलित होने से बचाता है। वहीं, शक्कर का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो सुख और समृद्धि का प्रतीक है। इन दोनों का संयोग यह सुनिश्चित करता है कि बजट देश के लिए समृद्धि लाने वाला हो।
यह भी पढ़ें: असम-बंगाल से लेकर…केरल-तमिलनाडु तक: चुनावी राज्यों को मिलेगा मोदी का स्पेशल गिफ्ट, जानिए क्या होंगे ऐलान?
आज भारत का ऐतिहासिक बजट
आज 1 फरवरी, 2026 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां और मोदी सरकार का 15वां बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, लेकिन उससे पहले ही हलचल तेज हो गई है। आज का बजट इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि NSE, BSE और MCX जैसे शेयर बाजार संडे को भी खुले हैं और निवेशक पल-पल की अपडेट पर नजर गड़ाए हुए हैं।
