वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु
नई दिल्ली: कंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार को संसद में अपना आठवां बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री और राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 9 बजे के करीब वित्त मंत्रालय पहुंचीं। इसके बाद वह द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं और राष्ट्रपति भवन पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात की।
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए इकोनॉमिक सर्वे में अगले वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी से लेकर 6.8 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। ये अनुमान सरकार के पूर्व के अनुमानों से कम है और दूसरे नजरिए से देखें तो पिछले चार सालों में सबसे कम रहा है। केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में युवाओं को रोजगार और आम लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी और 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से लोकसभा में उनका बजट भाषण होगा। इस बजट को पेश करने से पहले वित्त मंत्री क्या-क्या आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगी।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में #UnionBudget2025 पेश करेंगी। pic.twitter.com/bX1ktROmru
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025
1 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही लोकसभा में आम बजट 2024-25 पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के 1 घंटे बाद शुरू होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के बाद दोपहर 3 बजे नेशनल मीडिया सेंटर पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी। इसमें वित्त राज्य मंत्री, वित्त सचिव, वित्त मंत्रालय के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार मौजूद रहेंगे।