एलन मस्क (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ब्लूमबर्ग बिलियनायर इंडेक्स ने हाल ही में अपनी अरबपतियों की सूची के बारे में लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। इस लिस्ट के अनुसार, एक बार फिर एलन मस्क ने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। एलन मस्क 268 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। इस लिस्ट में और भी कई दिग्गज उद्योगपतियों के नाम शामिल है।
ब्लूमबर्ग बिलियनायर इंडेक्स के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में अमेजन के को फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर और मेटा प्लेटफॉर्म्स के को फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर मौजूद है। आपको बता दें कि 216 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के कारण जेफ बेजोस इस सूची में दूसरे पायदान पर हैं और 200 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी के साथ मार्क जुकरबर्ग तीसरे सबसे अरबपति व्यक्ति बन गए है। बताया जा रहा है कि पहली बार मार्क जुकरबर्ग इस अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं। इस साल मार्क की संपत्ति में सबसे ज्यादा 71 बिलियन डॉलर का उछाल दिखायी दे रहा है। जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति में 39.3 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई है। साथ ही आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अरबपति इंसान एलन मस्क की संपत्ति में भी कुल 38.9 बिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है।
वर्ल्ड के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से एक लुईस वुइटन के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम भी इस 200 बिलियन डॉलर प्रॉपर्टी क्लब में शामिल होने से कुछ कदम ही दूर है। अभी इनके पास कुल 183 बिलियन डॉलर की ही संपत्ति है। डेटाबेस कंपनी Oracle के लैरी एल्लीसन का नाम भी जल्द ही इस क्लब में शामिल हो सकता है, इनके पास फिलहाल 189 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है। आपको बता दें कि बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में इस साल 24.2 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है, जबकि लैरी एल्लीसन के नेटवर्थ में 55.6 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई है।
ये भी पढ़ें :- गौतम अदाणी बोले- एविएशन सेक्टर में मज़बूत इकोसिस्टम डेवलप करने की जरूरत
ब्लूमबर्ग बिलियनायर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, भारत के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 113 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 12 वें पायदान पर हैं। जबकि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी 105 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 15 वें स्थान पर है। इस साल मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 16.7 बिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है। जबकि गौतम अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 20.9 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई है।