Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया के सबसे अमीर 25 परिवारों का लिस्ट जारी, देखें इस लिस्ट में कहा है अंबानी परिवार

आपको बता दें कि दुनिया के टॉप-25 सबसे अमीर परिवारों की कुल संपत्ति 211 लाख करोड़ रुपए है। 70% से ज्यादा परिवार बीते कई वर्षों से इस सूची के टॉप-25 परिवारों में शामिल हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 14, 2024 | 05:16 PM

दुनिया के टॉप-25 अमीर परिवारों की लिस्ट जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक, साल 2024 में इनकी संपत्ति में 34.5 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कंज्यूमर रिटेल कंपनी वॉलमार्ट को चलाने वाला वॉल्टन परिवार अमीरों की सूची में टॉप पर है। पिछले साल ये परिवार इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा था। वॉल्टन परिवार की कुल संपत्ति 36.7 लाख करोड़ रही। जो कि पिछले से साल 14.6 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर यूएई और कतर के शाही परिवार हैं। वहीं, कुल 8.45 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अंबानी परिवार 8वें नंबर पर हैं। इसके अलावा 3.5 लाख करोड़ की कुल नेटवर्थ के साथ भारत का ही का मिस्त्री परिवार 23वें नंबर पर रहा। यह परिवार शापोरजी पलोनजी ग्रुप का मालिक है।

बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

25 परिवारों के पास 211 लाख करोड़ की संपत्ति

आपको बता दें कि दुनिया के टॉप-25 सबसे अमीर परिवारों की कुल संपत्ति 211 लाख करोड़ रुपए है। 70% से ज्यादा परिवार बीते कई वर्षों से इस सूची के टॉप-25 परिवारों में शामिल हैं।

दुनिया के टॉप-10 अमीर परिवार

रैंक परिवार कंपनी संपत्ति देश
1  वॉल्टन वॉलमार्ट 36.67 अमेरिका
2 अल-नाहयान — 27.50 यूएई
3 अल-थानी — 14.66 कतर
4 हर्मेस हर्मेस 14.50 फ्रांस
5 कोच कोच इंक. 12.60 अमेरिका
6 अल सऊद — 11.90 सऊदी अरब
7 मार्स मार्स इंक. 11.34 अमेरिका
8 अंबानी रिलायंस इंड. 08.45 भारत
9 वेर्दाईमर शनले 07.50 फ्रांस
10 थॉमसन रायटर्स 07.39 कनाडा

संपत्ति-लाख करोड़ रुपये में |सोर्स-ब्लूमबर्ग

प्रमुख परिवारों का व्यापार

वॉल्टन परिवार: 1950 में सैम वॉल्टन ने अमेरिका में फाइव एंड डाइम स्टोर से शुरुआत की। अब दुनिया भर में 10,600 स्टोर्स हैं। वॉलमार्ट में 46% हिस्सेदारी है।

फ्रांस का हर्मेस परिवार: दुनिया का चौथा अमीर परिवार। यह फ्रांस की लग्जरी फैशन कंपनी है। 1837 में थिएरी हर्मेस ने घोड़े की लगाम बनाने से बिजनेस शुरू किया था।

मार्स परिवार: पोलियो से ग्रस्त फ्रैंक मार्स ने 1902 में कैंडी का बिजनेस शुरू किया। यह मिल्की वे, स्निकर्स बार के लिए जानी जाती है। अब दुनिया के 7वें अमीर परिवार का फोकस पेट प्रोडक्ट्स पर है।

अंबानी परिवार: धीरूभाई अंबानी ने 1955 में रिलायंस कॉमर्शियल कॉर्पोरेशन कंपनी बनाई। पश्चिमी देशों में मसाले एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया था। आज रियालंय टेलीकॉम, पेट्रोलियम, रिटेल सहित दूसरे व्यापार में है।

Bloomberg release list of worlds top 25 richest families see where is ambani family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2024 | 05:14 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Parth Pawar Land Scam: मुंढवा जमीन प्रकरण में जांच पर सवाल, अजित पवार का बयान विवादों में

2

Nepal Elections: कार्टर सेंटर सहित चार अंतरराष्ट्रीय संगठन करेंगे आगामी आम चुनावों का अवलोकन

3

हवा का झोंका नहीं सह पाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी…हुई धड़ाम, VIDEO हो रहा है वायरल

4

Malegaon : 21 प्रभाग, 84 सीटें… मालेगांव में चुनावी रण तैयार, 15 जनवरी को मतदान, सियासी पारा चढ़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.