असम में निवेश करेंगे दक्षिण कोरिया के उद्योगपति! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया न्योता
मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवांटेज असम 2.0 का हिस्सा बनने के प्रति उनका उत्साह अभूतपूर्व था। कोरिया का व्यापारिक समुदाय भारत की स्थिती और अवसरों को लेकर काफी उत्साहित था।
- Written By: मनोज आर्या
दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, (सोर्स-X?@himantabiswa)
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों को राज्य में निवेश का न्योता दिया है। उन्होंने देश के पूर्वोत्तर राज्य पर केंद्र के ध्यान तथा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए देश के शीर्ष व्यापारिक घरानों की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा! मैंने सियोल में दिन की शुरुआत एडवांटेज असम रोड शो में 140 से अधिक उद्योगपतियों से बात करके की। इसका आयोजन दक्षिण कोरिया में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया था।
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे हुए हैं। वह 25 और 26 फरवरी को यहां होने वाले ‘एडवांटेज असम 2.0’ व्यापार शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन के जरिये मुख्यमंत्री दक्षिण कोरिया के निवेशकों को लुभाने का प्रयास करेंगे।
पूर्वोत्तर और असम सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि ‘एडवांटेज असम 2.0’ का हिस्सा बनने के प्रति उनका उत्साह अभूतपूर्व था। कोरिया का व्यापारिक समुदाय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति और इस बाजार तक पहुंच के लिए असम द्वारा उन्हें दिए जा सकने वाले अवसरों को लेकर काफी उत्साहित था। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से पूर्वोत्तर और असम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। सरमा ने आगे कहा कि केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ का उद्देश्य पूर्वोत्तर का विकास करना है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के युवाओं के लिए बड़ी पहल, कोरिया की तकनीक और स्किल सिस्टम से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम, एनडीए के तीसरे कार्यकाल का भव्य आगाज
We warmly welcome Korean companies to invest in Assam. #AdvantageAssam2 📍Seoul pic.twitter.com/h8d52a9hRQ — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 20, 2025
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पूर्वोत्तर राज्यों का बदलेगा आर्थिक हालात- सरमा
एक अलग सोशल मीडिया पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि असम में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इको सिस्टम हो, तो हम उत्तर पूर्व के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल सकते हैं। आज दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल सहायक कंपनियों के सीईओ और नेताओं के साथ मेरी बैठक के दौरान मैंने उन्हें असम में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाने का विकल्प चुनने पर हमारे राज्य के पूर्ण समर्थन की पेशकश की है। भारत के 100 अरब डॉलर के ऑटो उद्योग और दक्षिण पूर्व एशिया तक आसान पहुंच के साथ असम उन्हें अद्वितीय लाभ प्रदान करता है।
