-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Apple Ceo Tim Cook Statement On Iphone Production In India
iPhone: अमेरिका में बजेगा मेड इन इंडिया आईफोन का डंका, जून तिमाही वाले ज्यादातर फोन बने होंगे भारत में
- Written By: अपूर्वा नायक
आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल जल्द ही भारत में अपने बिजनेस को एक्सपांड करने के बारे में योजना बना रही है। इसी को लेकर कंपनी के सीईओ ने बयान दिया है कि जून तिमाही खत्म होने के बाद ज्यादातर आईफोन का प्रोडक्शन भारत में होगा।

आइफोन 16 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद से एप्पल की भारत में गतिविधि काफी तेज हो गई है। एप्पल ने अपने मैन्युफैक्चरिंग हब को चीन से हटाकर भारत शिफ्ट करने के बारे में भी विचार किया है। इसी सिलसिले में एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ टिम कुक ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादातर आईफोन की सप्लाई भारत से की जाएगी। साथ ही टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच चीन बाकी बाजारों के लिए सबसे ज्यादा बनाना जारी रखेगा।
कंपनी की दूसरी तिमाही से संबंधित जानकारी देते हुए एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ये कहा है कि अमेरिका में बेचे जाने वाले लगभग सभी आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड वियतनाम में बने होंगे। कुक ने कहा है कि जून तिमाही के लिए, हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादा से ज्यादा आईफोन भारत में बने होंगे। साथ ही अमेरिका में बेचे जाने वाले लगभग सभी आईपैड, मैक, एप्पल वॉच और एयरपॉड जैसे प्रोडक्ट्स वियतनाम में बने होंगे। अमेरिका के बाहर टोटल प्रोडक्ट सेल्स में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी चीन की होगी।
उन्होंने कहा कि जून तिमाही में एप्पल के लिए ज्यादातक एप्पल प्रोडक्ट्स पर 20 प्रतिशत टैरिफ रेट होगा जो उन प्रोडक्ट्स के लिए अमेरिका में इंपोर्ट पर लागू होता है जो चीन में बने हैं। कुक ने कहा है कि इसके अलावा, चीन के लिए अप्रैल में कुछ कैटेगरी के प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर 125 प्रतिशत का एडिशनल टैरिफ घोषित किया गया था। हमारे लिए यह हमारे कुछ अमेरिकी एप्पल केयर और हेल्पिंग डिवाइज के लिए है और इन प्रोडक्ट्स के लिए चीन पर कुल 145 प्रतिशत टैरिफ है।
सम्बंधित ख़बरें
iOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एप्पल का 29 मार्च 2025 को खत्म होने वाली दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.35 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि में 90.75 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था । मैक और आईपैड की सेल्स में बढ़त से इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मार्च 2024 तिमाही में आईफोन की सेल्स 45.96 अरब अमेरिकी डॉलर से करीब 2 प्रतिशत घटकर 46.84 अरब अमेरिकी डॉलर रह गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Apple ceo tim cook statement on iphone production in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
Jul 27, 2026 | 09:23 PMवाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PMपाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
Jul 27, 2026 | 09:01 PMलोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
Jul 27, 2026 | 08:55 PMप्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
Jul 27, 2026 | 08:54 PMगुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव; समाधि के दर्शन कर अखंड धूनी में दी आहुति
Jul 27, 2026 | 08:51 PMICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
Jul 27, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM














