Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनिल अंबानी के अच्छे दिन दूर नहीं, भूटान में काम करने का मिला कॉन्ट्रैक्ट

अनिल अंबानी की मौजूदगी में रिलायंस पावर लिमिटेड के अध्यक्ष (कॉरपोरेट विकास) हरमनजीत सिंह नागी और ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी उज्ज्वल दीप दहल ने साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 03, 2024 | 01:35 PM

अनिल अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : सेबी से 5 सालों के लिए बैन होने वाले अनिल अंबानी के अच्छे दिनों की शुरूआत होती हुई नजर आ रही है। बुधवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने भूटान में मिले काम की घोषणा की है। जिसमें कंपनी ने कहा है कि वे अपने पड़ोसी देश भूटान में 1,270 मेगावाट की सोलर एवं हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की शुरूआत करने जा रही है।

समूह ने एक बयान में भूटान सरकार की कमर्शियल एवं इंवेस्टमेंट शाखा ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड यानी डीएचआई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी कॉन्ट्रैक्ट करने की जानकारी दी। इसका उद्देश्य भूटान के रिन्यूऐबल और ग्रीन एनर्जी सिनेरियो में इंवेस्टमेंट को बढ़ावा देना है। रिलायंस समूह और ड्रक होल्डिंग के बीच साझेदारी में हरित ऊर्जा उत्पादन, खासकर सोलर और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पहल पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अभिनव हरित प्रौद्योगिकियों की खोज भी की जाएगी।

500 मेगावाट का सोलर प्लांट

भूटान के रिन्यूऐबल और ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में निवेश के लिए रिलायंस समूह ने एक नई कंपनी ‘रिलायंस एंटरप्राइजेज’ बनाई है। इसे मुंबई में सूचीबद्ध रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड संयुक्त रूप से प्रवर्तित करेंगी। रिलायंस एंटरप्राइजेज अगले 2 वर्षों में दो चरणों में 500 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित करेगी। यह संयंत्र भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में स्थापित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO

सिर्फ थार नहीं! भारत में मौजूद हैं यह 3 रेगिस्तान; यात्रियों को मिलता है अलग तरह का डेजर्ट एक्सपीरियंस

IPL 2026: टूर्मामेंट शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, कहा- मुझसे गलती हुई, मैं भी इंसान हूँ

जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून

ये भी पढ़ें :- अमेरिका – इंडिया CEO Forum में दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों की हुई मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को लेकर हुई बात

चम्खरचू-1 हाइड्रोपावर परियोजना का विकास

इस साझेदारी के तहत रिलायंस पावर और ड्रक होल्डिंग संयुक्त रूप से 770 मेगावाट की चम्खरचू-1 हाइड्रोपावर परियोजना का विकास करेंगी। इस परियोजना को भूटान सरकार की नीति के तहत रियायत मिलेगी। बयान के मुताबिक, ‘‘रिलायंस समूह भूटान में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ मिलकर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करेगा जो भूटान के शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्यों का समर्थन करती हैं।”

विश्वस्तरीय स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं

अनिल अंबानी की मौजूदगी में रिलायंस पावर लिमिटेड के अध्यक्ष (कॉरपोरेट विकास) हरमनजीत सिंह नागी और ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी उज्ज्वल दीप दहल ने साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दहल ने कहा, ‘‘हमें रिलायंस के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है और हम साथ मिलकर विश्वस्तरीय स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे भारत और भूटान दोनों को लाभ होगा।”

मुंबई मेट्रो जैसी परियोजनाओं पर ध्यान

रिलायंस पावर की कुल स्थापित क्षमता 5,340 मेगावाट है जिसमें मध्यप्रदेश के सासन में 4,000 मेगावाट की अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना भी शामिल है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय है और दिल्ली में बिजली वितरण के साथ मुंबई मेट्रो जैसी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anil ambanis reliance group to set up 1270 mw projects in bhutan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2024 | 01:35 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.