- Hindi News »
- Business »
- Anarock Report On Residential Sales
रियल एस्टेट सेक्टर पर दिख रहा महंगाई का असर, देश के टॉप 7 शहरों में घरों की बिक्री घटी
रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के अनुसार, प्लॉट, लेबर और कंस्ट्रक्शन संबंधी कुछ कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण इस साल 7 प्रमुख शहरों में औसत आवास की कीमतों में 21 प्रतिशत की बढ़त हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत के रियल एस्टेट सेक्टर पर महंगाई का सीधा असर होते हुए देखा जा सकता है। देश के टॉप 7 शहरों में इस साल मकानों की सेल्स 4 प्रतिशत तक घटी है। इस गिरावट के साथ ये आंकड़ा 4.6 लाख यूनिट तक रह गया है। अगर कीमत के हिसाब से सेल्स का अंदाजा लगाया जाए तो ये 16 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इस बढ़त के साथ इसके 5.68 लाख करोड़ रुपये तक होने की संभावना है।
रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के अनुसार, प्लॉट, लेबर और कंस्ट्रक्शन संबंधी कुछ कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण इस साल 7 प्रमुख शहरों में औसत आवास की कीमतों में 21 प्रतिशत की बढ़त हुई।
आवास परियोजनाओं की पेशकश
भारत में लीडिंग आवास ब्रोकरेज कंपनियों में से एक एनारॉक ने 2024 में बिक्री की मात्रा में गिरावट के लिए आम और विधानसभा चुनावों के बीच नियामक अनुमोदन में देरी तथा आवास परियोजनाओं की पेशकश में कमी को जिम्मेदार ठहराया। फिर भी रेसिंडेंट की कीमतों में बढ़त से इस साल कीमतों के संदर्भ में सेल्स में बढ़त हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मृत व्यक्ति ने बेचे 7 करोड़ के फ्लैट! संभाजीनगर में पावर ऑफ अटॉर्नी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
NAREDCO महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने कमलेश ठाकुर, रियल एस्टेट क्षेत्र में समन्वय बढ़ाने पर रहेगा फोकस
NA प्रक्रिया में नहीं काटने होंगे चक्कर! डिजिटल होगा काम, CREDAI की मांगों के आगे झुकी सरकार
रेसिडेंशियल यूनिट्स का टोटल सेल्स
एनारॉक ने अपने रेसिडेंशियल मार्केट के आंकड़े गुरूवार को जारी किए, जिसमें 2024 में 7 प्रमुख शहरों में सेल्स में मामूली 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,59,650 यूनिट रह जाने का अनुमान है जबकि 2023 में यह 4,76,530 यूनिट थी। हालांकि, रेसिडेंशियल यूनिट्स का टोटल सेल्स प्राइस 2024 में 16 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 5.68 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले साल 4.88 लाख करोड़ रुपये था।
नए आवासों की आपूर्ति
नई आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति पर एनारॉक के आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में 4,45,770 इकाइयों की तुलना में 2024 में यह आंकड़ा 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,12,520 इकाई रहा। आंकड़ों पर एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा है कि भारतीय आवास क्षेत्र के लिए 2024 मिलाजुला रहा है। आम और विधानसभा चुनावों के नकारात्मक प्रभाव के अलावा, परियोजना अनुमोदन में भी कमी आई जिससे नए आवासों की आपूर्ति पर असर पड़ा है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
उन्होंने कहा है कि हालांकि 2023 की तुलना में बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन औसत मूल्य वृद्धि तथा इकाई आकार में वृद्धि से कुल बिक्री मूल्य में 16 प्रतिशत की वृद्धि से इसकी भरपाई हो गई। पुरी ने कहा कि वर्ष 2024 में टॉप 7 शहरों में औसत कीमत में 21 प्रतिशत की सालाना बढ़त देखी गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Anarock report on residential sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














