Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anant Ambani ने जामनगर की विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का बना लिया है मन, ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा से ऐसे होगा संभव

जामनगर में एक स्मारक कार्यक्रम के दौरान रिलायंस के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनंत अंबानी ने जामनगर शहर के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 04, 2025 | 01:40 PM

अनंत अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

जामनगर : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जामनगर में कंपनी के द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वे जामनगर की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर लेकर का प्रण लेते है, जिसके लिए उन्होंने अपना विजन भी साझा किया है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरी के सफलता के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

जामनगर में एक स्मारक कार्यक्रम के दौरान रिलायंस के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनंत अंबानी ने जामनगर शहर के लिए अपनी आकांक्षाओं, जानवरों के प्रति अपने गहरे प्रेम और अपने पिता मुकेश अंबानी और दादा धीरूभाई अंबानी के सपनों को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया।

अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

इस अवसर अनंत अंबानी ने कहा है कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि अब से 25 साल बाद, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, हम जामनगर की प्रतिष्ठा और गौरव को एक साथ अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपने दादा धीरूभाई अंबानी की विरासत को याद किया, जिन्होंने एक विश्व स्तरीय रिफाइनरी बनाने का सपना देखा था, एक सपना जिसे धीरूभाई के जीवनकाल में मुकेश अंबानी ने साकार किया।

सम्बंधित ख़बरें

पांच मिनट की एक अरब डॉलर वाली सवारी, मुकेश अंबानी और लैरी फिंक ने कैसे रखी ‘जियो ब्लैक रॉक’ की नींव

Wealth Tsunami: एलन मस्क की दौलत में रिकॉर्ड उछाल, लेकिन दुनिया के टॉप-10 रईसों को लगा झटका

रिलायंस ने बरसाया सोना! 5 दिन में निवेशकों की जेब में आए ₹45,000 करोड़; फिर चला मुकेश अंबानी का जादू

Year Ender 2025: इन भारतीय दिग्गजों के लिए शानदार रहा यह साल, अंबानी-अडानी की संपत्ति में भारी उछाल

आकांक्षाओं को हकीकत में बदलने का वादा

अनंत ने कहा है कि आज, मैं इस अमूल्य विरासत को सौंपे जाने के लिए आभारी महसूस करता हूं। इस महत्वपूर्ण दिन पर उन्होंने जामनगर से जुड़े हर सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और अपने पिता से इन आकांक्षाओं को हकीकत में बदलने का वादा किया।

भावुकता से की बात

अनंत अंबानी ने जानवरों और पक्षियों के प्रति अपने प्यार के बारे में भी भावुकता से  बात की, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित बड़े पैमाने पर वन्यजीव बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतार की भूमिका पर जोर दिया। अपनी मां नीता अंबानी से प्रेरित होकर, जिन्होंने उन्हें सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव दिया, उन्होंने सभी से जानवरों और पक्षियों के प्रति प्रेम और देखभाल दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा है कि वनतार ने साबित कर दिया है कि रिलायंस जानवरों और पक्षियों की उतनी ही परवाह करता है जितनी इंसानों की करता है। यह रिलायंस के ‘वी केयर’ दर्शन का एक जीता जागता उदाहरण है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

25 साल की हुई रिलायंस रिफाइनरी

रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी, जो समूह की पहली रिफाइनरी है, पिछले हफ्ते 25 साल की हो गई। पच्चीस साल पहले, 28 दिसंबर, 1999 को, रिलायंस ने जामनगर में अपनी पहली रिफाइनरी शुरू की थी। जामनगर रिफाइनरी रिलायंस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो औद्योगिक कौशल का प्रतीक बनी हुई है। इससे आगे भी प्रगति होने की उम्मीद है, तथा वनतार जैसी पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anant ambani statement during reliance industries function

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 01:40 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • Mukesh Ambani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.