- Hindi News »
- Business »
- Anant Ambani Statement During Reliance Industries Function
Anant Ambani ने जामनगर की विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का बना लिया है मन, ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा से ऐसे होगा संभव
जामनगर में एक स्मारक कार्यक्रम के दौरान रिलायंस के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनंत अंबानी ने जामनगर शहर के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

अनंत अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
जामनगर : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जामनगर में कंपनी के द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वे जामनगर की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर लेकर का प्रण लेते है, जिसके लिए उन्होंने अपना विजन भी साझा किया है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी रिफाइनरी के सफलता के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।
जामनगर में एक स्मारक कार्यक्रम के दौरान रिलायंस के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनंत अंबानी ने जामनगर शहर के लिए अपनी आकांक्षाओं, जानवरों के प्रति अपने गहरे प्रेम और अपने पिता मुकेश अंबानी और दादा धीरूभाई अंबानी के सपनों को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को साझा किया।
अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
इस अवसर अनंत अंबानी ने कहा है कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि अब से 25 साल बाद, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, हम जामनगर की प्रतिष्ठा और गौरव को एक साथ अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपने दादा धीरूभाई अंबानी की विरासत को याद किया, जिन्होंने एक विश्व स्तरीय रिफाइनरी बनाने का सपना देखा था, एक सपना जिसे धीरूभाई के जीवनकाल में मुकेश अंबानी ने साकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुकेश अंबानी के खिलाफ CBI जांच की याचिका खारिज की, रिलायंस को मिली राहत
मुंबई: मुकेश अंबानी और रिलायंस को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, ONGC गैस मामले में CBI जांच की मांग खारिज
मुकेश अंबानी की बड़ी तैयारी! रिलायंस की इस कंपनी का आने वाला है सबसे बड़ा IPO, टूटेगा LIC का भी रिकॉर्ड?
नवभारत संपादकीय: अमेरिका को अंबानी की रिफाइनरी क्यों जरूरी?
आकांक्षाओं को हकीकत में बदलने का वादा
अनंत ने कहा है कि आज, मैं इस अमूल्य विरासत को सौंपे जाने के लिए आभारी महसूस करता हूं। इस महत्वपूर्ण दिन पर उन्होंने जामनगर से जुड़े हर सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और अपने पिता से इन आकांक्षाओं को हकीकत में बदलने का वादा किया।
भावुकता से की बात
अनंत अंबानी ने जानवरों और पक्षियों के प्रति अपने प्यार के बारे में भी भावुकता से बात की, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित बड़े पैमाने पर वन्यजीव बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वनतार की भूमिका पर जोर दिया। अपनी मां नीता अंबानी से प्रेरित होकर, जिन्होंने उन्हें सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव दिया, उन्होंने सभी से जानवरों और पक्षियों के प्रति प्रेम और देखभाल दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा है कि वनतार ने साबित कर दिया है कि रिलायंस जानवरों और पक्षियों की उतनी ही परवाह करता है जितनी इंसानों की करता है। यह रिलायंस के ‘वी केयर’ दर्शन का एक जीता जागता उदाहरण है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
25 साल की हुई रिलायंस रिफाइनरी
रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी, जो समूह की पहली रिफाइनरी है, पिछले हफ्ते 25 साल की हो गई। पच्चीस साल पहले, 28 दिसंबर, 1999 को, रिलायंस ने जामनगर में अपनी पहली रिफाइनरी शुरू की थी। जामनगर रिफाइनरी रिलायंस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो औद्योगिक कौशल का प्रतीक बनी हुई है। इससे आगे भी प्रगति होने की उम्मीद है, तथा वनतार जैसी पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Anant ambani statement during reliance industries function
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














