- Hindi News »
- Business »
- Anant Ambani Appointed As Executive Director Of Reliance Industries
अनंत अंबानी को मिला द्वारकाधीश पैदल यात्रा का फल, रिलायंस इंडस्ट्रीज में बने एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी आरआईएल के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है। अनंत न्यू एनर्जी बिजनेस की देखभाल करते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

अनंत अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज बेहद ही खुश हैं। मुकेश और नीता अंबानी के इस लाड़ले बेटे अनंत को 1 मई को 5 साल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
रिलायंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में ह्यूमन रिर्सोस, नॉमिनेशन और रेमन्रेशन कमिटी की सिफारिश पर विचार किया और नॉन एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी को फुल टाइम डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया। उन्हें कंपनी का एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के रुप में नॉमिनेट किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 मई, 2025 से 5 साल की अवधि के लिए होगी। यह कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।
ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अनंत अंबानी भाई-बहनों में रिलायंस में एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं। अनंत को अगस्त, 2022 में कंपनी के एनर्जी सेगमेंट के हेड के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह मार्च, 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के साथ-साथ रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी हैं। वह सितंबर से रिलायंस की चैरिटी यूनिट रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोलंबिया के 80 दरियाई घोड़ों को बचाने की अपील, ‘वनतारा’ में आजीवन घर देने का अनंत अंबानी ने रखा प्रस्ताव
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
उल्लेखनीय बात ये है कि अंबानी ने अगस्त 2023 में अपने तीन बच्चों – जुड़वां ईशा और आकाश और अनंत को रिलायंस ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नॉन एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर्स के रूप में शामिल किया था। इसका लक्ष्य अंतिम उत्तराधिकार योजना की तैयारी है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश 2014 में यूनिट में शामिल होने के बाद जून, 2022 से टेलीकॉम यूनिट, जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं। उनकी जुड़वां बहन ईशा कंपनी की रिटेल, ई-कॉमर्स और लक्जरी यूनिट्स को चलाती हैं। अनंत न्यू एनर्जी बिजनेस को देखते हैं। अंबानी के तीनों बच्चे जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड में हैं, जो रिलायंस की टेलीकॉम और डिजिटल असेट्स और रिलायंस रिटेल को रखने वाली यूनिट है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Anant ambani appointed as executive director of reliance industries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














