Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल सुबह से महंगा होगा दूध, Amul-Mother Dairy दोनों ने बढ़ाई भारत में कीमतें; चेक करें नई रेट लिस्ट

Amul Mother Dairy Milk Price: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। पशु आहार और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के कारण नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 13, 2026 | 08:19 PM

सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

Amul Mother Dairy Milk Price Hike Latest News In Hindi: आम आदमी की रसोई के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। देश की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी संस्था, अमूल और मदर डेयरी ने पूरे भारत में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बुधवार, 13 मई को जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, दूध के सभी वेरिएंट्स के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा किया गया है। यह बढ़ी हुई दरें गुरुवार, 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी।

क्यों बढ़ी दूध की कीमतें?

अमूल दूध ने इस अचानक की गई बढ़ोतरी के पीछे परिचालन लागत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया है। कंपनी के अनुसार, पिछले कुछ समय में पशु आहार (चारे) की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दूध की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और परिवहन लागत में भी इजाफा हुआ है। कंपनी का कहना है कि दूध के दाम बढ़ाना इसलिए जरूरी था ताकि उत्पादन की बढ़ती लागत का बोझ किसानों पर न पड़े और उन्हें उनके दूध का सही मूल्य मिल सके, जिससे उनका यह व्यवसाय आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे।

जानिए आपके पसंदीदा अमूल दूध के नए रेट्स

इस बढ़ोतरी के बाद अमूल के विभिन्न दूध वेरिएंट्स की कीमतें अब इस प्रकार होंगी:

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: ड्यूटी के कारण सोना 1.64 लाख और चांदी 3 लाख के पार, जानें आज का ताजा भाव

Retail Inflation: आम आदमी को झटका! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा खेल

कब-कब आर्थिक संकट की चपेट में आया भारत, इंदिरा और मनमोहन ने कैसे बदली तस्वीर? अब PM मोदी के अपील के क्या मायने

Income Scheme: पोस्ट ऑफिस इनकम स्कीम से पत्नी के साथ पाएं हर महीने 8633 रुपये का शानदार फिक्स रिटर्न

वैरिएंट पैकेट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
Amul Taaza 500 मिली ₹29 ₹30 ₹1
Amul Taaza 1 लीटर ₹57 ₹59 ₹2
Amul Cow Milk 500 मिली ₹30 ₹31 ₹1
Amul Shakti 500 मिली ₹32 ₹33 ₹1
Amul Tea Special 1 लीटर ₹65 ₹67 ₹2
Amul Gold 500 मिली ₹35 ₹36 ₹1
Amul Gold 1 लीटर ₹70 ₹72 ₹2
Amul Buffalo Milk 500 मिली ₹38 ₹39 ₹1

मदर डेयरी ने भी बढाए दाम

मदर डेयरी ने अपने सभी प्रकार के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जो 14 मई 2026 से लागू हो जाएगी। मदर डेयरी ने भी इस फैसले के पीछे का कारण दूध उत्पादन की लागत में वृद्धि को बताया है। अब कल से ग्राहक को फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड जैसे सभी तरल दूध के लिए प्रति लीटर दो रुपये अधिक चुकाने होंगे।

Mother Dairy revises the consumer prices of its liquid milk variants by Rs. 2 per litre, effective May 14, 2026 pic.twitter.com/EDF7dRr6vd — ANI (@ANI) May 13, 2026

महंगाई के दौर में एक और झटका

गौरतलब है कि अमूल ने इससे पहले 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे तब भी 2 रुपये प्रति लीटर की ही वृद्धि हुई थी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत में खुदरा महंगाई दर में उछाल देखा गया है।

यह भी पढ़ें:- Air India पर भारी पड़ा फ्यूल संकट, एयरलाइन ने अगले तीन महीने के लिए रद्द की 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, CPI महंगाई दर बढ़कर 3.48 फीसदी तक पहुंच गई है जिसका मुख्य कारण सब्जियों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में तेजी है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने भी वैश्विक स्तर पर महंगाई को बढ़ावा दिया है, जिसका सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ रहा है।

Amul mother dairy milk price hike india new rates may 2026 news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 08:08 PM

Topics:  

  • Amul Milk
  • Business News
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.