-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Amitabh Kant Said Indians Should Work For 90 Hours Then 30 Trillion Dollar Economy Will Be Created
‘भारतीयों को 90 घंटे काम करना चाहिए’, वर्क लाइफ बैलेंस पर बोले PM मोदी के चहेते अमिताभ कांत
- Written By: मनोज आर्या
नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कहा कि कड़ी मेहनत न करने की बात करना फैशन बन गया है। भारत को समय से पहले, विश्व स्तरीय उत्कृष्टता के साथ परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

अमिताभ कांत और नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीयों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। काम के घंटों पर चल रही बहस में शामिल होते हुए भारत के जी-20 शेरपा ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया और चीन ने मजबूत कार्य नीति के जरिए आर्थिक सफलता हासिल की है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को विश्व स्तरीय अर्थव्यवस्था बनाने के लिए इसी तरह की मानसिकता विकसित करनी चाहिए।
अमिताभ कांत ने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कड़ी मेहनत में दृढ़ता से विश्वास करता हूं। भारतीयों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए, चाहे वह सप्ताह में 80 घंटे हों या 90 घंटे। अगर आपकी महत्वाकांक्षा 4,000 अरब डॉलर से 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की है, तो आप इसे मनोरंजन या कुछ फिल्मी सितारों के विचारों का अनुसरण करके नहीं हासिल कर सकते। इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 4,000 अरब डॉलर का है।
कड़ी मेहनत न करना फैशन बन गया है
नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कहा कि कड़ी मेहनत न करने की बात करना फैशन बन गया है। भारत को समय से पहले, विश्व स्तरीय उत्कृष्टता के साथ परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अमिताभ कांत ने कहा कि अनुशासित कार्य योजना के भीतर व्यक्तिगत भलाई के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को समय और लागत में वृद्धि के बिना विश्व स्तरीय उत्कृष्टता के साथ परियोजनाओं को पूरा करने की कला सीखनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
मैं हर दिन काम करता हूं- अमिताभ कांत
वर्क लाइफ बैलेंस पर पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कांत ने इस बात पर जोर दिया कि अनुशासित कार्य-सूची के अंतर्गत व्यक्तिगत कल्याण के लिए पर्याप्त समय होता है। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन काम करता हूं। मैं व्यायाम करता हूं। मैं गोल्फ खेलता हूं, और फिर भी मैं कड़ी मेहनत करने में सफल रहता हूं। अपने लिए डेढ़ घंटा अलग रखें, और फिर भी आपके पास दिन में 22.5 घंटे होते हैं। कार्य-जीवन संतुलन को प्रबंधित करने के लिए बहुत समय है, लेकिन यह कहना फैशनेबल न बनाएं कि लोगों को कड़ी मेहनत नहीं करनी चाहिए।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
काम के घंटे को लेकर विवाद
गौरतलब है कि पिछले दिनों एलएंडटी (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने कहा था कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं?” उन्होंने कर्मचारियों से घर पर कम और कार्यालय में ज्यादा समय बिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि मैं आपको रविवार को काम करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। अगर मैं आपको रविवार को काम करने के लिए बाध्य कर सक सकूं, तो मुझे अधिक खुशी होगी, क्योंकि मैं रविवार को काम करता हूं।
Amitabh kant said indians should work for 90 hours then 30 trillion dollar economy will be created
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
Jul 03, 2026 | 05:29 PMसागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप
Jul 03, 2026 | 05:26 PMअकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
Jul 03, 2026 | 05:23 PMAlpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
Jul 03, 2026 | 05:19 PM7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Jul 03, 2026 | 05:18 PMमुरैना: हाईवे पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, लाठी के दम पर करते थे वसूली, पुलिस ने निकाला
Jul 03, 2026 | 05:17 PMउज्जैन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर हठ जोड़ी बेचने वाला गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत
Jul 03, 2026 | 05:14 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














