Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TIME टॉप 100 परोपकारी लोगों की लिस्ट जारी, अंबानी फैमिली के ये दो लोग भी शामिल  

टाइम मैगजीन ने दुनिया के100 सबसे परोपकारी लोगों की लिस्ट जारी की है। भारत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अजीम प्रेमजी और निखिल कामथ का नाम शामिल है। निखिल इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 20, 2025 | 09:14 PM

अंबानी दंपति, अजीम प्रेमजी और निखिल कामथ

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टाइम मैगजीन ने मंगलवार को परोपकार के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जाने-माने उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी, विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी और जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत को शामिल किया है।

मैगजीन ने मंगलवार को परोपकार कार्यों में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी पहली लिस्ट में इन लोगों को शामिल किया है। टाइम मैगजीन के मुताबिक, परोपकार कार्यों के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की 2025 की यह लिस्ट बयां करती है कि कैसे ये लोग उन जरूरतमंदों को मदद कर रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

मुकेश-नीता का नाम शामिल

इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए लिखा गया है कि दोनों ने लाखों भारतीयों को प्रभावित करने वाले कई कार्यक्रमों व सामाजिक पहलों में बढ़-चढ़कर दान दिया है। कुल मिलाकर अंबानी दंपति ने 2024 में 407 करोड़ रुपये (लगभग 4.8 करोड़ डॉलर) का दान दिया, जिससे वे देश-दुनिया के सबसे बड़े दानदाताओं में शामिल हो गए।

रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों का जिक्र करते हुए टाइम मैगजीन ने कहा है कि फाउंडेशन ने हजारों, लाखों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए धन मुहैया कराया। महिलाओं के करियर को बढ़ावा देने व उनके कौशल को निखारने के लिए मदद पहुंचाई। ग्रामीण समुदायों को बेहतर कृषि के लिए कई प्रकार की सहायता दी गई। इसके अलावा  जल संरक्षण परियोजनाओं में सहयोग किया गया, अस्पतालों का निर्माण कराया गया, दृष्टि बाधितों की सहायता की गई और स्कूलों के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दान दिया गया।

अजीम प्रेमजी की तारीफ

मैगजीन ने विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी को भारत के सबसे परोपकारी व्यक्ति बताया। टाइम मैगजीन ने कहा कि आज वे परोपकार कार्यों के लिए भारत के सबसे उदार लोगों में से एक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति को भारत की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में व्यवस्थित सुधार के लिए खर्च किया है।

प्रेमजी ‘गिविंग प्लेज’ यानी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक रूप से दान देने की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने 2013 में अपनी कंपनी विप्रो के 29 अरब डॉलर से अधिक के शेयर के साथ उस फाउंडेशन को दान कर दिया, जिसे उन्होंने लगभग 25 साल पहले शुरू किया था।

भारत अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर उद्योग मंत्री का बयान, बोले- पहले फेज के जल्दी पूरा करने पर होगी चर्चा

कौन-कौन लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ भी शामिल हैं, जो 2023 में 36 साल की उम्र में ‘गिविंग प्लेज’ पर हस्ताक्षर करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। निखिल कामथ के अलावा इस लिस्ट में फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, माइकल ब्लूमबर्ग, ओप्रा विन्फ्रे, वारेन बफे, मेलिंडा गेट्स, प्रिंस विलियम और राजकुमारी कैथरीन, जैक मॉ जैसी हस्तियां शामिल हैं।

Ambani couple azim premji and nikhil kamath featured in time magazine first top 100 philanthropy list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Business News
  • India
  • Latest News
  • Mukesh Ambani

सम्बंधित ख़बरें

1

किसने कराया, कैसे हुआ…पहलगाम आतंकी हमले की साजिश का होगा पर्दाफाश, NIA दाखिल करने जा रही चार्जशीट

2

कौन हैं बाप-बेटे जिन्होंने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, एनकाउंटर में पिता की मौत, बेटा अरेस्ट

3

दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार…विजिबिलिटी 3 मीटर से भी कम, AQI पहुंचा 500 पार

4

कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में जान पर खेलकर आतंकी से बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.