Air India के यात्रियों को झटका, एयरलाइन ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; कल से बढ़ जाएंगे टिकट के दाम

Air India: एयर इंडिया और अन्य एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे 9 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के टिकट महंगे हो जाएंगे। जानें नई दरें और यात्रा पर इसका असर।
air india fuel surcharge hike
एअर इंडिया(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Air India Fuel Surcharge Hike: एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी घरेलू और इंटरनेशनल वन-वे फ्लाइट्स पर लागू होंगे। एयरलाइन कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि बदले हुए चार्ज 9 अक्टूबर से लागू होंगे।

घरेलू फ्लाइट्स के लिए एयरलाइंस 0-500 किलोमीटर की दूरी के लिए 400 रुपये, 501-1,000 किलोमीटर के लिए 600 रुपये, 1,001-1,500 किलोमीटर के लिए 850 रुपये, और 1,501-2,000 किलोमीटर और 2,000 से अधिक किलोमीटर की दूरी के लिए 1,200 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी होंगी महंगी

इस बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नॉर्थ अमेरिका के लिए 215 अमेरिकी डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के लिए 210 अमेरिकी डॉलर, यूके समेत यूरोप के लिए 135 अमेरिकी डॉलर और वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्ट के लिए 55 अमेरिकी डॉलर का बदला हुआ सरचार्ज लगेगा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वे समय-समय पर चार्ज का रिव्यू करेंगे और जरूरत के हिसाब से एडजस्टमेंट करेंगे।

अकासा एयलाइन ने भी बढ़ाया दाम

इसके अलावा लो-कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज शुरू किया है। इसमें कहा गया है कि बदले हुए चार्ज 9 अक्टूबर, 2026 को 00:01 बजे से की गई सभी नई बुकिंग पर लागू होंगे।

एयरलाइन ने कहा कि वह 500 किलोमीटर तक के दूरी वाले घरेलू रुट्स पर 375 रुपये, 501-1,000 किलोमीटर तक के लिए 600 रुपये, 1,001-1,500 किलोमीटर के लिए 900 रुपये और 1,501 किलोमीटर और उससे अधिक के के लिए 1,150 रुपये का सरचार्ज लगाएगी।

कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर भारत और कुवैत, कतर, सऊदी अरब, UAE, थाईलैंड और वियतनाम के बीच फ्लाइट्स पर 2,500 रुपये का सरचार्ज लगेगा।

भारत में ATF की कीमतों में तेज उछाल

इससे पहले, 5 अक्टूबर को, इंडिगो ने ATF की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी का हवाला देते हुए 6 अक्टूबर, 2026 से की गई सभी नई बुकिंग के लिए फ्यूल चार्ज में बदलाव किया था। एयरलाइन ने कहा कि फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में हाल के जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट ने ATF की कीमतों को पिछले एक दशक में सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचा दिया है।

air india fuel surcharge hike
UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, MDR पर 18% से घटकर 5% हो सकता है GST! काउंसिल की बैठक में हुआ विचार

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, जिसमें हाल ही में महीने-दर-महीने 14% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी ने ATF की कीमतों को ऐसे लेवल पर पहुंचा दिया है जो पिछले एक दशक में सबसे ऊंचे लेवल में से एक हैं।

इंडिगो ने कितना बढ़ाया सरचार्ज?

बदले हुए चार्ज के तहत, डोमेस्टिक रूट पर 500 km तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 375 रुपये का फ्यूल चार्ज देना होगा। 501-1,000 km की डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए चार्ज 600 रुपये होगा, जबकि 1,001-1,500 km की फ्लाइट्स के लिए रुपये 900 का चार्ज लगेगा। 1,501 से 2,000 km के बीच की यात्रा के लिए यात्रियों को Rs 1,150 देने होंगे।

air india fuel surcharge hike
IndiGo Flight Ticket: 6 अक्टूबर से महंगा होगा हवाई सफर, जानें किस रूट पर कितना देना होगा किराया

2,000 km से ज़्यादा की फ्लाइट्स के लिए Rs 1,300 का फ्यूल चार्ज लगेगा। इंडिगो ने दूरी और डेस्टिनेशन के आधार पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी फ्यूल चार्ज में बदलाव किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com