Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

Air India Express Crew Suspended: दुबई-अमृतसर फ्लाइट के 8 क्रू मेंबर्स को अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी पर सस्पेंड कर दिया गया।
air india express crew suspend
एयर इंडिया एक्सप्रेससौजन्य-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Air India Express Breathalyzer Test: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट में देरी होने से एयरलाइन ने 8 क्रू मेंबर्स को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला 2 अगस्त, 2026 का बताया जा रहा है।

2 अगस्त को, दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू सदस्यों को लैंडिंग के दो घंटे के अंदर जरूरी 'पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन' यानी फ्लाइट के बाद की घोषणा करना था। लेकिन उन्हें 35 मिनट की देरी हुई। क्रू मेंबर्स ने 2 घंटे 35 मिनट बाद यह डिक्लेरेशन जमा किया।

साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच

सूत्रों के अनुसार, साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच के लिए एयरलाइन के जरूरी नियमों के तहत, सभी क्रू सदस्यों का टेस्ट किया गया और रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस पूरी घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एयरलाइन ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया।

क्रू मेंबर की बिगड़ी थी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रू के एक सदस्य की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वे एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके अपने तय होटल चले गए। बाद में वे अनिवार्य ब्रेथलाइजर टेस्ट के लिए एयरपोर्ट वापस आए।

सूत्रों के अनुसार, "फ्लाइट के क्रू ने तुरंत अपने तय होटल में चेक-इन किया क्योंकि उनमें से एक की तबीयत ठीक नहीं थी। बाद में यह ग्रुप ब्रेथलाइजर टेस्ट के लिए एयरपोर्ट लौटा। हालांकि, उन्होंने यह टेस्ट 2 घंटे 35 मिनट की देरी से करवाया।"

air india express crew suspend
F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 क्रैश, पायलट अस्पताल में भर्ती- VIDEO

नियमों के मद्देनजर क्रू को किया सस्पेंड

इस देरी की वजह से क्रू तय दो घंटे की टेस्टिंग विंडो से 35 मिनट पीछे रह गया। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने DGCA को इस चूक की जानकारी दी और नियमों के अनुसार क्रू को सस्पेंड कर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com