Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोने के बाद चांदी को भी मिलेगा शुद्धता का सर्टिफिकेट, ग्राहकों को मिलेगा सही हक

सोने के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन यानी एचयूआईडी सिस्टम को लागू किया गया था। इसे लागू करने के बाद भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस अब चांदी से बनी चीजों पर हॉलमार्किंग लागू करने की प्लानिंग कर रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 26, 2024 | 11:16 AM

सांकेतिक तस्वीर (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : सोने पर हॉलमार्किंग लगने के बारे में तो आप सभी जानते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जल्द ही चांदी पर भी हॉलमार्किंग लग सकती है। चांदी और इसके द्वारा बनने वाले आभूषणों को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए चांदी के सिक्के और चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का निशान लगाने की शुरूआत की जाने वाली है।

केंद्र सरकार की ओर से इस फैसले पर तेजी से काम किया जा रहा है। सोने के लिए हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन यानी एचयूआईडी सिस्टम को लागू किया गया था। इसे लागू करने के बाद भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस अब चांदी से बनी चीजों पर हॉलमार्किंग लागू करने की योजना बना रहा है।

हालांकि चांदी पर हॉलमार्किंग लागू करने में सबसे बड़ी चुनौती ये है कि चांदी पर एचयूआईडी मार्क यानी हॉलमार्किंग के निशान को कैसे लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है, क्योंकि चांदी पर कोई भी मार्क ज्यादा समय तक टिक नहीं रह सकता है या फिर ये निशान मिट सकता है। इस समस्या को हल करने के लिए नया तरीका खोजा जा रहा है, जिससे इस मार्क को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट

उज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी

पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा

Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव

हॉलमार्किंग को मिटने से बचाने की तैयारी शुरू

हॉलमार्किंग ना बचे इसके लिए चांदी को वायुमंडलीय रिएक्शन के असर से बचाने के लिए रिसर्च की जा रही है। हॉलमार्किंग चांदी से बनी हुई चीजों की क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। हालांकि अभी इस समय सोने के सामानों को लेकर ऐसे नियम लागू है। इस टेक्नोलॉजिकल प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकालने के बाद चांदी पर पर हॉलमार्किंग का साइन लागू किया जाएगा। आपको ये जानकारी दें कि यूनीक आईडी भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस की तरफ से वैरिफाई करने के लिए 6 अंक वाला कोड होता है, जिस कोड को किसी और भी ज्वेलरी पर दोबारा नहीं लिखा जाता है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

हॉलमार्किंग से क्या फायदा होगा?

हॉलमार्किंग का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि जिस ज्वेलरी पर भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस की ओर से वेरिफाई करने वाला 6 डिजिट वाला कोड होगा, जिसके कारण वो चांदी की सही और पूरी कीमत मिल सकती है। इसके अलावा आप जरूरत पड़ने पर उस ज्वेलरी को दोबारा भी बनावाया जा सकता है या फिर उसे आसानी से बेचा भी जा सकता है। बीआईएस का ऑथिंटीकेशन उस आभूषण पर होता है।

After gold silver will also get hallmarking certificate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2024 | 11:16 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.