

A-one Steels India IPO: दक्षिण भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड स्टील कंपनी ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड का 405 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को निवेश के लिए खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। ए-वन स्टील्स ग्रुप की इस कंपनी के इस निर्गम में बोली मूल्य दायरा 385 से 405 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
आवेदन के लिए लॉट साइज 37 शेयरों की रखी गयी है। आईपीओ 355 करोड़ रुपये के नए शेयर और 50 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर 1 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है। इस आईपीओ की प्रबंधक पीएल कैपिटल मार्केट्स और खंबाटा सिक्योरिटीज हैं।
स्टील उद्योग में 4 दशकों का अनुभव रखने वाले उद्योगपति कृष्ण कुमार जालान द्वारा वर्ष 2009 में स्थापित ए-वन स्टील्स की कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और आंतरिक बिजली खपत के लिए 265 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट है।
कंपनी टीएमटी बार, पाइप, ट्यूब्स, एमएस बिलेट्स, स्पंज आयरन सहित विभिन्न स्टील उत्पाद बनाती है। ए-वन स्टील्स ने वित्त वर्ष 2026 में 4202 करोड़ के कुल कारोबार पर 127 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया और ईपीएस 19 रुपये रही।
कंपनी अब निर्गम से प्राप्त पूंजी में से 250 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज भुगतान में करेगी। जिससे ब्याज भार घटाकर लाभप्रदता बढ़ाने में मदद मिलेगी। आईपीओ बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74% रहेगी।